26.1 C
New Delhi
Tuesday, October 28, 2025
HomeमौसमWeather Update: अप्रैल में गर्मी ने तोड़ा 123 साल का रिकॉर्ड, मई...

Weather Update: अप्रैल में गर्मी ने तोड़ा 123 साल का रिकॉर्ड, मई में इन राज्यों में सताएगी लू

Weather Update : देश में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल महीने में गर्मी ने पिछले 123 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Weather Update : देश के अधिकांश राज्यों में बीते कुछ दिनों से गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, देश के कुछ इलाकों को छोड़कर बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के आसार है। मौसम विभाग ने देशभर में अप्रैल महीने में पड़ी भीषण गर्मी के आंकड़े जारी किए है। बीते महीने यानी अप्रैल ने गर्मी के 100 साल से भी ज्यादा पुराने रिकॉर्ड को तोड़ डाले है। भीषण गर्मी ने देश के पूर्वी और प्रायद्वीपीय हिस्सों को झुलसा दिया है।

कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री

बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत सहित कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है और लोगों का बुरा हाल है। बीते महीने अप्रैल में दक्षिण भारत के कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार, ज्यादातर राज्यों में तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया जा रहा है है।

गर्मी ने तोड़ा 123 साल का रिकॉर्ड

मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल महीने में गर्मी ने पिछले 123 साल का रिकॉर्ड तोड़ डाला है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बीते महीने अप्रैल में औसत न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल 1901 के बाद से सबसे ज्यादा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती तूफान की आवृत्ति औसत से कम रही। ऐसे में पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में तापमान अपेक्षाकृत ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है।

कब-कब पड़ी इतनी गर्मी

आईएमडी के अनुसार, साल 1901 के बाद से प्रायद्वीपीय भारत में सबसे गर्म अप्रैल महीना 2016 में रिकॉर्ड किया गया था, इसकी वजह अल नीनो थी। बता दें कि अल नीनो उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में एक मौसम की घटना है, जिसके कारण भारत में कमजोर मानसून और शुष्क मौसम रहता है।

30 अप्रैल को पारा पहुंच गया था 47 डिग्री

अप्रैल महीने के अंतिम दिन (30 अप्रैल) मंगलवार को गंगीय पश्चिम बंगाल के सभी स्थानों पर भीषण गर्मी पड़ी। पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 10 डिग्री ज्यादा है। कलाईकुंडा में 47.2 डिग्री, झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया।

मई में गर्मी पड़ने का जारी किया पुर्वानमान

आईएमडी के अनुसार, पूर्वोत्तर, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर, देश के ज्यादातर हिस्सों में मई के महीने में भीषण गर्मी पड़ने वाले है। इस महीने में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार है।

इन राज्यों में सताएगी लू

मौसम विभाग के मुताबिक, मई के महीने में पश्चिमी भारत में लू की स्थिति 5-8 दिन रहेगी। दक्षिण राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, गुजरात में मई में पांच से आठ अतिरिक्त दिन लू चल सकती है। वहीं जबकि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में सामान्य से 2-4 दिन अधिक लू चल सकती है।

- Advertisement - Advertisement - Yatra Swaaha
RELATED ARTICLES
New Delhi
smoke
26.1 ° C
26.1 °
26.1 °
57 %
1.5kmh
75 %
Tue
27 °
Wed
31 °
Thu
30 °
Fri
31 °
Sat
33 °

Most Popular