28.8 C
New Delhi
Saturday, August 1, 2026
HomeमौसमWeather Update: बर्फीली हवा से फिर बढ़ी ठंडक, दिल्ली में बारिश तो...

Weather Update: बर्फीली हवा से फिर बढ़ी ठंडक, दिल्ली में बारिश तो यूपी-बिहार में बरसेंगे ओले

Weather Update: उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से बढ़ती गर्मी ठिठक गई है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा से एक बार फिर वातावरण में ठंडक महसूस होने लगी है।

Weather Update: देशभर में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। देश के कुछ राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से बढ़ती गर्मी ठिठक गई है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में एक बार फिर से सर्दी फिर से बढ़ गई है। तापमान भी तेजी से नीचे आ गया है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान और लद्दाख में 26 फरवरी को बारिश की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 26 और 27 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

बर्फीली हवाओं ने फिर बढ़ी ठंडक

पिछले चार दिनों पहले दिन का पारा लगातार बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं उत्तरी हवा के झोंको से करीब छह डिग्री गिरकर वापस 26 डिग्री पर आ गया है। शुक्रवार को भी दिन में तेज धूप रही पर पांच किमी प्रति घंटे की गति से चली उत्तर हवा वातावरण में ठंडक घोलती रही। वहीं रात में हल्की ठंड महसूस की गई।

इन राज्यों में बर्फबारी की संभावना

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, आज अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ भारी बारिश भी हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इसी के साथ, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट पर हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है।

हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने अनुसार, पहाड़ों पर लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। इसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। आईएमडी विभाग ने पंजाब, हरियाणा, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश से लेकर बिहार तक बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश की संभावना है। 24 फरवरी को तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़ और पड़ोसी ओडिशा के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
28.8 ° C
28.8 °
28.8 °
73 %
4.5kmh
90 %
Sat
36 °
Sun
38 °
Mon
36 °
Tue
34 °
Wed
29 °

Most Popular