25.3 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
HomeमौसमWeather Update : दिल्ली में छाए बादल, इन राज्यों में गरज के...

Weather Update : दिल्ली में छाए बादल, इन राज्यों में गरज के साथ होगी बारिश, जानिए आपके शहर का हाल

Weather Update : मौसम केंद्र के मुताबिक आगामी दिनों में प्रदेश में गर्मी बढ़ने लगेगी। दिन के तापमान पर इसका असर दिखने लगेगा। राजस्थान, पंजाब, दिल्ली सहित कई राज्यों में बादल छाए हुए है।

Weather Update : उत्तर भारत में बीते कुछ दिनों से लगातार मौमस बदल रहा है। उत्तर के रज्यों में ठंड की वापसी के बाद गर्मी की आहट शुरू हो गई है। पहाड़ों पर हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है। इसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बादल मंडराने लगे है। वहीं राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मेघायल, मणिपुर में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में ​बारिश के साथ बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेगी।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदला

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदला हुआ है। गुलाबी ठंडक काह अहसास हो रहा। इसी बीच गर्मी बढ़ने लगी है। सुबह और शाम की हल्की ठंड के अलावा दिन में धूप तेज होने लगी है। राजधानी के कई इलाकों में बादल छाए हुए है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में तेज हवांए चलने के आसार है। हवाओं की स्पीड 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा चलेगी। इस दौरान हल्की बारिश भी हुई है।

यूपी-बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश और बिहार के मौसम में बदलाव देखने मिल रहा है। बिहार में ठंड का अहसास खत्म होने जा रहा है और तापमान में तेजी से पारा भी चढ़ने लगा है। जैसे जैसे दिन चढ़ने लगता है वैसे वैसे लोगों को हल्की गर्मी महसूस होने लगी है। बिहार की राजधानी पटना सहित बेगूसराय, भागलपुर सहित कई शहरों का पारा चढ़ने लगा है। वहीं, यूपी की बात करें तो यहां भी तापमान में वृद्धि होने लगी है। आने वाले दिनों दोनों ही राज्यों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान में गर्मी के तेवर होंगे तीखे

राजस्‍थान में सुबह और शाम को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। लेकिन दिन मे गर्मी भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है। दिन में घर, दफ्तरों में पंखे चलने लगे है। आगामी एक दो दिन में गर्मी के तेवर और तीखे होने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है। बीते दिन आए तूफान और बारिश से कई जिलों में किसानों को नुकसान झेलना पड़ा। गेहूं की फसल में नुकसान देखा जा रहा है।

इन राज्यों में बारिश और ओलावृद्धि

आईएमडी के अनुसार गंगीय पश्चिम बंगाल में 19 मार्च तक गरज के साथ बारिश हो सकती है। बारिश के साथ गंगीय पश्चिम बंगाल में ओलावृष्टि भी संभावना है। झारखंड और ओडिशा में 20 मार्च तक गरज के साथ बारिश के आसार है। विदर्भ, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा सब हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
25.3 ° C
25.3 °
25.3 °
12 %
2.4kmh
99 %
Thu
37 °
Fri
37 °
Sat
38 °
Sun
37 °
Mon
32 °

Most Popular