27 C
New Delhi
Tuesday, September 22, 2026
HomeमौसमWeather Update: दिल्ली में छाए बादल, इन राज्यों में होगी बारिश, IMD...

Weather Update: दिल्ली में छाए बादल, इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Weather Update: देशभर में कुछ राज्यों में बीते दिनों से मौसम बदला हुआ है। कई जगह हल्की बारिश हो रही है तो कुछ स्थानों पर बादलों का डेरा देखने को मिल रही है। हालांकि दिन में धूप में तेजी महसूस की जा रही है। एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश की शुरुआत होने वाली है। 31 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश होने की संभावना है। पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में 28 से 30 मार्च को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते पहाड़ी राज्यों में बारिश देखने को मिलेगी। इससे मैदानी इलाकों में मौसम सुहवाना बन रहेगा।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

देश की राजधानी नई दिल्ली में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे। बादलों की वजह से से दिन में भी गर्मी का अहसास कम रहेगा। राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 28 मार्च को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है।

यूपी के इन जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है। मार्च में एक के बाद एक लगातार पश्चिम विक्षोभ के चलते तापमान नियंत्रित में है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही के अनुसार दो पश्चिम विक्षोभ सक्रिय कुछ अंतराल के बाद सक्रिय होने वाले है। इससे पहाड़ों पर अच्छी बरसात होगी वहीं मैदानों में मौसम बदलता दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार बताया कि 28 और 29 मार्च को बारिश होगी। इस दौरान तेज हवा चलने की संभावना है।

बिहार में में पश्चिमी विक्षोभ का असर

बिहार में भी बदला हुआ मौसम नजर आ रहा है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल के मुताबिक पहाड़ों पर लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ज्यादा गर्म नहीं रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस महीने के अंत में बारिश होती रही। अगले महीने अप्रैल में तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी सताने लगेगी।

जानिए अन्य राज्यों का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी के अनुसार पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब और केरल में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार है। आज पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
27 ° C
28.1 °
27 °
83 %
1.5kmh
0 %
Mon
28 °
Tue
35 °
Wed
36 °
Thu
39 °
Fri
38 °

Most Popular