28.3 C
New Delhi
Wednesday, October 21, 2026
HomeमौसमWeather Update: मौसम का बदला मिजाज, दिल्ली-राजस्थान में और होगी बारिश, पंजाब-हरियाणा...

Weather Update: मौसम का बदला मिजाज, दिल्ली-राजस्थान में और होगी बारिश, पंजाब-हरियाणा में पड़े ओले

Weather Update: देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम बदल गया है। तेज ठंडी हवाओं के साथ बादल छाए। दिल्ली-नोएडा के कुछ इलाके में रात होते होते हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

Weather Update: देशभर में इस वक्त मौसम का मिजाज बदल गया है। उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी के बाद एक बार फिर ठंडी हवाएं चल रही है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। देश की राजधानी दिल्ली और राजस्थान सहित कई शहरों में हल्की बारिश हुई। आईएमडी का कहना है कि जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

दिल्ली में हुई झमाझम बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम ने फिर से करवट ले ली है। बीते दो दिनों से दिल्ली में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास हो रहा था। रात के समय तेज हवाओं के साथ राजधानी में झमाझम बारिश हुई। आईएमडी के मुताबिक आज दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो के आसार है। आज पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे।

राजस्थान में कई जगह बरसे बादल

राजस्थान में एक बार फिर से मौसम ने बदल गया है। मौसम विभाग की पूर्व चेतावनी के मुताबिक सोमवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। आईएमडी ने आज भी कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के जोधपुर, झुंझुनूं के आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश और ओला वृष्टि की चेतावनी जारी की है।

पहाड़ों पर बर्फबारी जारी

पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। सोमवार को उत्तराखंड के बद्रीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड कई हिस्सों में बर्फबारी हुई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के कुसुमसेरी, केलोंग और हंसा में भी बर्फबारी जारी है। इसके साथ ही सोमवार को मनाली, शिमला, भरमौर और डलहौजी में गरज के साथ बारिश हुई है। आईएमडी ने आने वाले दिनों ऐसा ही मौसम रहने की चेतावनी जारी की है।

इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण ही मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। यूपी में भी दो दिनों तक आंधी, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। राजस्थान, बिहार में भी छिटपुट आंधी, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28.3 ° C
28.3 °
28.3 °
45 %
1.6kmh
0 %
Tue
23 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
36 °

Most Popular