33.3 C
New Delhi
Tuesday, June 16, 2026
HomeमौसमWeather Alert: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान और बारिश ने...

Weather Alert: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान और बारिश ने ली 13 की जान

Weather Alert: यूपी में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। गुरुवार देर शाम यूपी के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश आई। आंधी और बारिश से जानमाल का भी नुकसान हुआ।

Weather Alert: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से गर्मी से परेशान लोगों को जहां एक ओर बेमौसम बारिश और आंधी से कुछ राहत मिली, वहीं दूसरी ओर इस बदले मौसम ने कई जिलों में कहर भी बरपाया है। गुरुवार को प्रदेश के तराई और अवध क्षेत्रों में अचानक तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिससे कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। आकाशीय बिजली गिरने और मलबा गिरने की घटनाओं में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई जगहों पर फसलें भी बर्बाद हो गई हैं।

Weather Alert: कई जिलों में तूफान ने मचाया कहर

बारिश और तूफान की सबसे ज्यादा मार पीलीभीत, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, बस्ती, बहराइच, गोरखपुर, कुशीनगर और महराजगंज जिलों में देखने को मिली। बाराबंकी के रामसनेहीघाट, सूरतगंज और सुरौलीगुरस्पुर में पेड़ और टिन शेड गिरने से एक 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। अमेठी के बाजारशुक्ल थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की जान बिजली गिरने से चली गई। देवरिया जिले के श्रीरामपुर क्षेत्र में दीवार गिरने से एक महिला की जान गई। सबसे अधिक नुकसान अयोध्या जिले में हुआ, जहां अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत की खबर है।

Weather Alert: लखनऊ समेत कई जिलों में फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 18 अप्रैल से मौसम फिर करवट ले सकता है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ और पुरवाई हवाओं की सक्रियता के चलते बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 18 से 20 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। यह बदलाव लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत दे सकता है।

Weather Alert: आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आगामी 18 से 20 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। बुधवार से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखेगा। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर खुले क्षेत्रों में बिजली गिरने से बचने के लिए।

मानसून पूर्वानुमान: इस बार यूपी में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने इस साल के मानसून को लेकर भी पूर्वानुमान जारी किया है। जून से सितंबर के बीच उत्तर प्रदेश में सामान्य से लगभग 5 प्रतिशत अधिक वर्षा की संभावना जताई गई है। खासतौर पर पूर्वांचल, मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 105% बारिश होने के संकेत हैं। हालांकि, बुंदेलखंड क्षेत्र में सामान्य बारिश की ही संभावना जताई गई है।

इस सकारात्मक पूर्वानुमान के पीछे अलनीनो और हिंद महासागरीय द्विध्रुव (IOD) की तटस्थ स्थिति और यूरेशियन स्नो कवर में कमी को जिम्मेदार माना गया है, जो मानसून के अनुकूल माहौल बना रही है।

फसलों को भी नुकसान, प्रशासन सतर्क

अचानक आए इस मौसम परिवर्तन से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। गेहूं की कटाई के बीच आई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने प्रभावित जिलों में नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है और राहत कार्यों के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:-

DMK के गढ़ पर भगवा घेरा: 2026 की सियासी जंग में BJP-AIADMK का गेमचेंजर अलायंस, मिशन तमिलनाडु फुल स्पीड में! क्या डीएमके का किला ढह जाएगा?

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
33.3 ° C
33.3 °
33.3 °
41 %
4.2kmh
65 %
Tue
33 °
Wed
40 °
Thu
41 °
Fri
42 °
Sat
43 °

Most Popular