29.7 C
New Delhi
Wednesday, August 12, 2026
HomeमौसमWeather Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने...

Weather Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Weather Alert: रविवार को देश के 12 से ज्यादा राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. भारतीय मौसम विभाग IMD के मुताबिक मॉनसून फिलहाल पूरी तरह से एक्टिव है. जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. दक्षिण से लेकर उत्तर तक झमाझम बारिश हो रही है. दिल्ली-NCR में भी बीती रात हुई तेज बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया है. जबकि यूपी-बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में अगले कुछ घंटे तक तेज बरसात हो रही है. गुजरात, असम, केरल, तेलंगाना समेत दक्षिण राज्यों में भी तेज बारिश शुरू हो चुकी है. गुजरात में भारी बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. जबकि असम में भी रविवार को फिर बरसात का अलर्ट है. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. पहाड़ी राज्यों में भी मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग ने 2 अगस्त को अगले कुछ घंटों के दौरान जिन राज्यों में सबसे ज्यादा असर दिखने वाला है. उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-NCR, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में झमाझम बारिश होने वाली है. वहीं गुजरात और असम में भी आज रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने दबाव की वजह से मॉनसून फिलहाल एक्टिव है. जिससे उत्तर पूर्वी राज्यों में मॉनसून एक्टिव है. जबकि दक्षिण भारत में भी मॉनसून एक्टिव होने से भारत में झमाझम बरसात हो रही है.

दिल्ली-NCR में बारिश

दिल्ली-NCR में भी मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है. बीती रात हुई झमाझम बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है, वहीं सुबह के ठंडे हवा के झोंकों ने मौसम को बेहद खुशनुमा बना दिया है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम से तेज बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग के मुताबिक अगस्त के पहले हफ्ते में बारिश होने की पूरी संभावना बन रही है. मॉनसूनी हवाओं का रुख फिलहाल दिल्ली-एनसीआर की तरफ बना हुआ है.

अगस्त के पहले हफ्ते का मौसम 

  • 2 से 5 अगस्त तक उत्तर पश्चिमी राज्यों में अच्छी बारिश होने की संभावना बन रही है.
  • यूपी, बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है. क्योंकि 2 से 5 अगस्त के बीच अच्छी बरसात होगी.
  • उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में अगस्त के पहले हफ्ते में बारिश का रेड अलर्ट जारी रहेगा.
  • गुजरात, महाराष्ट्र में भी 2 से 5 अगस्त के बीच अच्छी बरसात होने के चांस हैं.
  • केरल, तेलंगाना में भी मॉनसून फिर सक्रिए हैं. जिससे अगस्त के पहले हफ्ते में यहां भी तेज बारिश होगी.

यूपी-बिहार में बारिश आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और आंधी का हाई अलर्ट जारी किया है. मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या में अच्छी बारिश हो सकती है. वहीं बिहार में भी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी है. गया, जहानाबाद, पटना, सारण, सिवान, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, बेगूसराय और भागलपुर में अच्छी बरसात हो सकती है. दोनों राज्यों में फिलहाल मॉनसून एक्टिव दिख रहा है.

उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में अलर्ट

पहाड़ी राज्यों में भी फिलहाल मॉनसून का असर पूरी तरह से बना हुआ है. उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा. रविवार को बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल और चंपावत में बारिश का रेड अलर्ट है. इसी तरह से हिमाचल प्रदेश में भी अच्छी बरसात हो रही है. चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, कुल्लू, बिलासपुर और शिमला में अलर्ट जारी है. मनाली में ठंडक बढ़ने से अधिकतम 17 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री तक चला गया है. जिससे यहां मौसम सुहाना है. हालांकि पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. जम्मू-कश्मीर में भी अगले 24 घंटे तेज बारिश हो सकती है. जम्मू, पूंछ, कुलगाम, पुलवामा, उधमपुर, कठुआ, अनंतनाग, कुपवाड़ा और गांदरबल में बरसात का अलर्ट है.

गुजरात में बाढ़

गुजरात में भारी बारिश का दौर जारी है. जिससे यहां बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. सूरत, मोरबी और भावनगर सबसे ज्यादा प्रभावित है. सूरत शहर के कई इलाकों में पानी भरा हुआ है. जिससे गुजरात में राहत और बचाव का काम जारी है. लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा जा रहा है. गुजरात में इस साल भारी बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग ने यहां अगस्त के पहले हफ्ते में भी झमाझम बरसात की संभावना जताई है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29.7 ° C
29.7 °
29.7 °
67 %
2.4kmh
100 %
Tue
30 °
Wed
38 °
Thu
39 °
Fri
35 °
Sat
34 °

Most Popular