34.4 C
New Delhi
Tuesday, July 28, 2026
HomeमौसमToday Weather: गर्मी से राहत लेकिन बढ़ी मुश्किलें! कई राज्यों में आंधी,...

Today Weather: गर्मी से राहत लेकिन बढ़ी मुश्किलें! कई राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Today Weather: दिल्ली एनसीआर में आज लगातार दूसरे दिन बारिश देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने 12 जून को भी दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर रीजन में भी बारिश होने का अलर्ट है. बारिश से तापमान में 6 से 7 डिग्री तक की गिरावट आई है.गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट भी दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब औऱ राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज रहेगा.

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में 11-12 जून को बारिश
पूर्वांचल में 10 से 13 जून
पंजाब, हरियाणा 11 से 13 जून
पूर्वी राजस्थान में 11 और 12 जून को
उत्तराखंड में 11-12, 13 से 14 जून
पश्चिमी राजस्थान में 14 से 16 जून
हिमाचल में भी 14 से 16 जून तक

दिल्ली में अभी दो दिन और बारिश

हरियाणा, चंडीगढ़ औऱ दिल्ली, पंजाब में 13 से 17 जून तक भी ऐसे ही बारिश का दौर जारी रहेगा. नोएडा, गाजियाबाद समेत वेस्ट यूपी में भी 12 -17 जून के दौरान आंधी और बारिश होने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 11-13 और 17 जून को बरसात का अलर्ट है. पूर्वी राजस्थान में 11 से 17 जून तक बारिश जारी रहेगी. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में दो दिन तक धूल भरी आंधी चलने की संभावना है.

उत्तराखंड में भी भारी बारिश

उत्तराखंड में 13 से 15 जून तक ऐसे ही बारिश जारी रहेगी. जबकि हिमाचल प्रदेश में 13 जून तक बारिश का अलर्ट है. पूर्वी राजस्थान में 14 से 17 जून के दौरान आंधी, तूफान, बिजली कड़ने के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी है. उत्तराखंड में आज तो भारी बारिश होने का अलर्ट है.  पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 11 से 17 जून तक बारिश होने की संभावना है. जबकि छत्तीसगढ़ में 13 से 17 जून तक छिटपुट बारिश हो सकती है. 12 जून को छत्तीसगढ़ में ज्यादा बारिश होने का अलर्ट है. पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 12 जून को ओलावृष्टि होने का अलर्ट है.

मॉनसून अपडेट

अगर दक्षिणपश्चिम मॉनसून की बात करें तो कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है. मॉनसून बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है. वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से 13 जून तक उत्तर पश्चिम भारत में बारिश का दौर चलता रहेगा. साथ ही ओलावृष्टि की भी चेतावनी है. अगले 2-3 दिनों के दौरान मॉनसून कर्नाटक, बंगाल, बिहार के बाद उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा की ओर भी मॉनसून बढ़ रहा है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
34.4 ° C
34.4 °
34.4 °
50 %
3.9kmh
100 %
Mon
34 °
Tue
38 °
Wed
39 °
Thu
35 °
Fri
35 °

Most Popular