30 C
New Delhi
Saturday, October 3, 2026
HomeमौसमMonsoon Update: दिल्ली, राजस्थान, एमपी सहित इन राज्यों में हुई बारिश, तापमान...

Monsoon Update: दिल्ली, राजस्थान, एमपी सहित इन राज्यों में हुई बारिश, तापमान में आई गिराट, मौसम हुआ सुहाना

Monsoon Update: देश की राजधानी दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहाना हो गया है।

Monsoon Update: देशभर में प्रचंड गर्मी के बीच आज मौसम ने करवट ली है और कई राज्यों में बारिश शुरू हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहाना हो गया है। जयपुर सहित कई स्थानों पर धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी देखी गई है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग ने पहले ही पूर्वानुमान जताया था कि 20 और 21 जून को कई जगह मौसम में बदलाव के चलते तेज हवा और बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

राजस्थान धूल भरी आंधी और बारिश

राजस्थान के जयपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर, और बीकानेर सहित कई जिलों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश हुई है। धूल भरी आंधी के कारण दृश्यता में कमी आई, लेकिन बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया। राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली है।

मध्य प्रदेश बारिश

मध्य प्रदेश में भी कई जगह बारिश होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, और जबलपुर सहित एमपी के कई शहरों में बारिश हुई है। बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया है, जिससे यातायात में कुछ दिक्कतें आई हैं। मध्य प्रदेश में भी बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। मौसम सुहाना हो गया है और लोग इसका आनंद ले रहे हैं।

दिल्ली-एनसीआर में हुई राहत की बारिश

देश की राजधानी में शुक्रवार को दोपहर बाद हल्की बारिश होने से मौसम ​सुहाना हो गया। आज दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में हुई हल्की बारिश ने अधिकतम तापमान को कुछ कम कर दिया है। सड़कों पर सबसे ज्यादा समय बिताने वाले दुकानदार, कैब, ऑटो, रिक्शा चालक और अन्य लोगों को भी मौसम के बदलाव से राहत मिली है। शुक्रवार को तेज हवा और बारिश की संभावना भी आईएमडी ने जताई थी।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदला मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला है। पहाड़ी इलाकों में भी हो रही बारिश का असर दिल्ली-एनसीआर सहित मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। 30 जून के बाद एनसीआर में मानसून के दस्तक देने का पूर्वानुमान जताया गया है। इसके बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। इससे पहले बारिश का दौर शुरू हो गया है।

गर्मी ने तोड़ा सभी रिकॉर्ड

आपको बता दें कि इस सीजन में दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कुछ जगह अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में जल संकट बरकरार है। इस दौरान लोगों को काफी परेशानियां को सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में बिजली कटौती भी लोगों के लिए परेशानी का बड़ा सबब है।

अन्य राज्य का मौसम

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, और वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी बारिश हुई है। हरियाणा और पंजाब में हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। चंडीगढ़, अम्बाला, और लुधियाना में भी बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। भारी बारिश के कारण कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30 ° C
30 °
29.1 °
58 %
3.1kmh
0 %
Sat
36 °
Sun
38 °
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
38 °

Most Popular