23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
Homeमौसमतैयार रहें! 9 फरवरी को 10 राज्यों में भारी बारिश, बर्फबारी और...

तैयार रहें! 9 फरवरी को 10 राज्यों में भारी बारिश, बर्फबारी और घना कोहरा – IMD का अलर्ट

नई दिल्ली: सर्दी अभी खत्म नहीं हुई है। मौसम विभाग ने ऐसा अलर्ट जारी किया है, जिससे ठंड के फिर पलटकर आने संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में मौसम का एक नया सिस्टम बन रहा है, जिससे पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हो सकती है। इससे मैदानी इलाकों में कम हो रही ठंड एक बार फिर से कंपकंपाने पर मजबूर कर सकती है। IMD हिमालय के पश्चिमी राज्यों के मौसम में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं।

एक पश्चिमी विक्षोभ लगातार ऊपरी वायुमंडल में हिमालयी क्षेत्र की तरफ आगे बढ़ रहा है, जो आज (9 फरवरी) पहाड़ी राज्यों में प्रवेश करेगा। आज उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है, जो 10 और 11 फरवरी को भी जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में बिजली की गड़गड़ाहट सुनाई देने और कहीं-कहीं पर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की है।

किन राज्यों में होगी बर्फबारी?

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बाल्टिस्तान और गिलगित के लोगों को अलर्ट रहना होगा, क्योंकि आज  इन इलाकों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी हो सकती है। यहां के लोगों को ऊनी कपड़े पहनने और ठंड से बचने की सलाह दी गई है।

इन राज्यों में फिर लौटेगी सर्दी?

अभी के हालात ऐसे हैं कि मैदानी राज्यों जैसे दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र जैसे मौदानी राज्यों में कड़ाके की सर्दी से कुछ हद तक राहत मिली है। लेकिन पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद इसके बढ़ने के आसार हैं। पूर्वी राजस्थान के फतेहपुर में सर्दी के चलते न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहरअधिकतम तापमान (8 फरवरी)न्यूनतम तापमान (8 फरवरी)
दिल्ली23°C9°C
मुंबई30°C24°C
कोलकाता27°C16°C
चेन्नई29°C22°C
लखनऊ24°C10°C
पटना25°C12°C
रांची24°C10°C
भोपाल27°C14°C
जयपुर25°C14°C
शिमला16°C07°C
नैनीताल16°C08°C

कोहरे को लेकर क्या है IMD का अलर्ट?

उत्तर भारतीयों को फिलहाल धुंद और कोहरे से निजात मिलती नहीं दिख रही है। आज और कल (10 फरवरी) तक दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। यूपी के बरेली और गोरखपुर शहर में तो विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच सकती है। इसके अलावा उत्तरी तमिलनाडु, बिहार और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी आज सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
23.1 ° C
23.1 °
23.1 °
68 %
4.1kmh
100 %
Fri
35 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Mon
33 °
Tue
33 °

Most Popular