31.4 C
New Delhi
Sunday, July 26, 2026
Homeमौसममौसम का बड़ा अपडेट: दिल्ली-NCR समेत 10 राज्यों में तूफान और बारिश...

मौसम का बड़ा अपडेट: दिल्ली-NCR समेत 10 राज्यों में तूफान और बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में आज से दो दिन फिर बारिश आने वाली है. मॉनसून की देरी के बावजूद इस बेमौसम बारिश से तापमान गिरने और गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं. मौसम विभाग ने 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जहां मॉनसून आने के पहले ही बरसात हो सकती है. वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों में मॉनसून का इंतजार बढ़ सकता है. हालांकि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हिमालयी राज्यों में होने वाली हलचल का असर उत्तर भारत में दिखाई देगा.

दिल्ली में आज का मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में अभी 19 से 22 जून तक आंधी, बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. राजस्थान में भी 21 और 22 जून के दौरान आंधी और बारिश का अलर्ट है. 19 जून को पूर्वी राजस्थान में आंधी आने की चेतावनी जारी की गी है. पश्चिमी राजस्थान में 19-20 जून को आंधी, बारिश और बिजली चमकने की संभावना है. उत्तराखंड की बात करें तो 18 से 20 जून के दौरान बारिश का का अलर्ट है. जबकि हिमाचल प्रदेश में भी 20 से 22 जून के दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार हैं. जम्मू-कश्मीर में भी 23, 24 जून तक लगातार बारिश और आंधी का अलर्ट है.

मध्य प्रदेश में आज का मौसम

मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी 18 से 24 जून के दौरान छिटपुट वर्षा होने की संभावना है. मध्य प्रदेश में भी 20 से 22 जून के दौरान आंधी, बिजली गिरने और 60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

बिहार और झारखंड में बारिश

पूर्वी भारत की बात करें तो अंडमान निकोबार से लेकर पश्चिम बंगाल और सिक्किम रीजन में 24 जून तक भारी बारिश होने की संभावना है. बिहार और झारखंड में भी 18 से 24 जून तक लगातार मॉनसून की बारिश होती रहेगी. वहीं ओडिशा में भी 21 से 24 जून तक बारिश का अलर्ट है. झारखंड में 19 और 20 जून को गरज चमक के साथ आंधी और बारिश आने का अलर्ट है.

मॉनसून अलर्ट देखें

मॉनसून की बात करें तो पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश के आसार हैं. विदर्भ और तेलंगाना में भी 20 जून तक बारिश हो सकती है. हालांकि अनुकूल परिस्थितियां न होने के कारण मॉनसून अभी बिहार, झारखंड से आगे नहीं बढ़ पा रहा है. उत्तर भारत में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में अभी मॉनसून की बारिश का इंतजार है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
31.4 ° C
31.4 °
31.4 °
59 %
3.3kmh
100 %
Sun
36 °
Mon
39 °
Tue
37 °
Wed
33 °
Thu
32 °

Most Popular