16.1 C
New Delhi
Monday, November 23, 2026
Homeमौसमछत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर नया अपडेट! 24 घंटे बाद बदलेंगे हालात,...

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर नया अपडेट! 24 घंटे बाद बदलेंगे हालात, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले पांच दिनों तक बारिश की कोई खास संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में विशेष बदलाव होने के आसार नहीं हैं। हालांकि, इसके बाद रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर के लिए स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक, 23 अक्टूबर को शहर में आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

रायपुर में सबसे अधिक तापमान, अंबिकापुर में सबसे कम

पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को रायपुर में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस अवधि में प्रदेश के किसी भी हिस्से में उल्लेखनीय बारिश नहीं हुई।

अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। किसी भी क्षेत्र के लिए बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगले दो दिनों तक भी मौसम के शुष्क बने रहने के आसार हैं। फिलहाल दिन के तापमान में बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है, लेकिन आने वाले समय में रात के तापमान में कमी आने से सुबह और रात के वक्त हल्की ठंड महसूस हो सकती है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
16.1 ° C
16.1 °
16.1 °
77 %
1.5kmh
0 %
Mon
26 °
Tue
27 °
Wed
27 °
Thu
27 °
Fri
25 °

Most Popular