27.2 C
New Delhi
Wednesday, October 14, 2026
Homeउत्तराखंडUttarakhand Accident: उत्तराखंड के टिहरी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार...

Uttarakhand Accident: उत्तराखंड के टिहरी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार 6 लोगों की मौत

Uttarakhand Accident: उत्तराखंड के टिहरी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। 500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई है।

Uttarakhand Accident: उत्तराखंड के टिहरी में बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक कार खाई में गिर जाने से छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह कार उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र से देहरादून जा रही थी। इस दौरान यह गाड़ी टिहरी में नैनबाग यमुना पुल के पास खाई में गिर गई। हादसे की जानकारी देते हुए नैनबाग तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद ममंगाई ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। घटना के बाद एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया। मरने वालों में तीन लोग एक ही परिवार के हैं।

अनियंत्रित कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी

पुलिस थाना कैम्पटी ने SDRF टीम को जानकारी दी कि यमुना पुल के पास एक अल्टो कार खाई में गिर गई है। इसकी सूचना मिलने पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी मनोज जोशी के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर पाया कि अल्टो कार (UK07 9607) में 6 लोग सवार थे। यह भी उत्तरकाशी से देहरादून जा रहे थे तभी अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई है।

मृतकों की हुई पहचान

नैनबाग तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद ममंगाई ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि छह लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में गर्भवती महिला भी शामिल है। पुलिस के अनुसार करने वालों की पहचान इस प्राकर हुई है। 1. प्रताप (30) पुत्र श्याम सुख, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी। 2. राजपाल (20) पुत्र श्यामसुख, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी। 3. जसीला (25) पत्नी राजपाल, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी। 4. विरेन्द्र (28) पुत्र प्रेमलाल, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी। 5. विनोद (35) पुत्र शेरिया, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी। 6. मुन्ना (38) पुत्र रूपदास, ग्राम देवती मोरी, उत्तरकाशी।

मृतकों के परिवार में मचा कोहराम

पुलिस ने बताया कि छह लोगों मौत की सूचना गांव में पहुंचते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। एक साथ एक ही परिवार के तीन और गांव के अन्य तीन लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
27.2 ° C
27.2 °
27.2 °
55 %
3.9kmh
38 %
Wed
27 °
Thu
34 °
Fri
30 °
Sat
33 °
Sun
35 °

Most Popular