30.1 C
New Delhi
Saturday, April 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री का निधन, राहुल-खड़गे सहित...

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री का निधन, राहुल-खड़गे सहित शीर्ष नेताओं ने जताया शोक

Sriprakash Jaiswal Passes Away: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश जायसवाल के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।

Sriprakash Jaiswal Passes Away: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से तीन बार सांसद रहे और केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और हाल के दिनों में उनकी तबीयत लगातार गिर रही थी। कांग्रेस पार्टी ने उनके जाने को बड़ी क्षति बताया है। पार्टी के शीर्ष नेताओं-राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक गहलोत, कुमारी सैलजा और जितेंद्र सिंह-ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Sriprakash Jaiswal Passes Away: राहुल गांधी ने कहा, जनसेवा के प्रति निष्ठा मिसाल थी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ‘पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश जायसवाल के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। जनसेवा और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा एक मिसाल है। उनका जाना कांग्रेस के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ हैं।’ राहुल गांधी ने जायसवाल को एक ऐसे नेता के रूप में याद किया, जिन्होंने जनता और संगठन दोनों के हित के लिए पूरी ईमानदारी से काम किया।

Sriprakash Jaiswal Passes Away: खड़गे बोले, ‘सच्चे और निष्ठावान कांग्रेसी थे’

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी जायसवाल के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ‘यूपीए सरकार में मेरे सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश जायसवाल के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। वे एक सच्चे और निष्ठावान कांग्रेसी थे, जिन्होंने कानपुर के विकास और कल्याण के लिए पूरी ईमानदारी से जनसेवा की। उनका जाना कांग्रेस पार्टी के लिए भी एक बड़ी क्षति है।’ खड़गे ने इस कठिन घड़ी में उनके परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Sriprakash Jaiswal Passes Away: अशोक गहलोत ने कहा, कांग्रेस विचारधारा में रचे-बसे नेता थे

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने संदेश में लिखा, ‘पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश जायसवाल के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। जायसवाल कांग्रेस की विचारधारा में रचे-बसे थे और उन्होंने केंद्रीय मंत्री के तौर पर पूरी निष्ठा से कार्य किया था। उनके निधन से पार्टी को गहरा नुकसान हुआ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को संबल दे।’

Sriprakash Jaiswal Passes Away: कुमारी सैलजा ने जताई गहरी संवेदना

कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कहा, ‘पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश जायसवाल के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। इस अपूरणीय क्षति के समय मैं उनके परिवारजनों और शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।’

जितेंद्र सिंह ने याद किया साथ काम करने का अनुभव

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘यूपीए सरकार में मंत्री रहे कानपुर से पूर्व सांसद श्रीप्रकाश जायसवाल के निधन की दुखद जानकारी मिली। वे निष्ठावान कांग्रेसी थे और अपने क्षेत्र की जनता के लिए आजीवन समर्पित रहे। मुझे केंद्रीय मंत्रिपरिषद में उनके साथ काम करने का अवसर मिला। उनका देहावसान कानपुर और कांग्रेस दोनों के लिए बड़ी क्षति है।’

कानपुर और कांग्रेस संगठन में शोक की लहर

श्रीप्रकाश जायसवाल कांग्रेस के उन चुनिंदा नेताओं में थे जिन्होंने तीन बार लगातार लोकसभा चुनाव जीता और केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाले। उन्होंने कानपुर के लिए श्रम शक्ति एक्सप्रेस, उद्योग नगरी एक्सप्रेस और कई इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं शुरू कराई थीं। उनके निधन की खबर से कानपुर के राजनीतिक और सामाजिक संगठनों में भी शोक की लहर है।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें एक जमीन से जुड़े, सरल और संगठन के प्रति समर्पित नेता के रूप में याद किया। पार्टी का कहना है कि जायसवाल जैसा अनुभवी और विनम्र नेतृत्व दोबारा मिलना कठिन है।

यह भी पढ़ें:-

असम में दूसरी शादी करने होगी 10 साल की जेल, सीएम बोले-महिलाओं के अधिकारों से समझौता नहीं

RELATED ARTICLES
New Delhi
thunderstorm with light rain
30.1 ° C
30.1 °
30.1 °
35 %
7.7kmh
100 %
Fri
34 °
Sat
41 °
Sun
41 °
Mon
40 °
Tue
41 °

Most Popular