22 C
New Delhi
Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशPM Modi Meerut Rally: भ्रष्टाचारी चाहे कितना ही बड़ा हो, एक्शन तो...

PM Modi Meerut Rally: भ्रष्टाचारी चाहे कितना ही बड़ा हो, एक्शन तो होगा : मेरठ में गरजे पीएम मोदी

PM Modi Meerut Rally : मेरठ में विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कर रहा हूं तो इससे कुछ लोग बौखला गए हैं, वे अपना आपा खो बैठे हैं।

PM Modi Meerut Rally : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के मेरठ में जनसभा कर चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में नई दिल्ली के रामलीला मैदान में एक मेगा रैली की, पर पीएम मोदी ने हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचारी चाहे कितना ही बड़ा हो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

‘आज बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे हैं’

विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इन लोगों ने मिलकर एक INDI गठबंधन बनाया है। इनको लगता है कि मोदी इनसे डर जाएगा लेकिन मेरे लिए मेरा भारत मेरा परिवार है। आज बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे हैं, उन्हें जमानत नहीं मिल रही है इसलिए कई बड़े-बड़े भ्रष्टाचारियों को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।


‘वे कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ’

पीएम मोदी ने कहा कि मैं भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कर रहा हूं तो इससे कुछ लोग बौखला गए हैं, वे अपना आपा खो बैठे हैं। मैं कहता हूं, मोदी का गारंटी कहती है- भ्रष्टाचार हटाओ। वे कहते हैं- भ्रष्टाचारी बचाओ, यह चुनाव इन दो खेमों की लड़ाई है।

‘हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है’

प्रधानमंत्री मोदी ने मेरठ में कहा कि हमारी सरकार तीसरे कार्यकाल की तैयारी में जुट चुकी है। हम आने वाले 5 साल का रोडमैप तैयार कर रहे है। नई सरकार बनने के बाद पहले 100 दिनों में हमें कौनसे बड़े फैसले लेने है इसपर तेजी से काम चल रहा है। पिछले 10 वर्षों में आपने विकास का ट्रेलर देखा है, अभी हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है।

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेेेगा भारत

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2024 का यह चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का नहीं है, कौन सांसद बने कौन नहीं इसका नहीं है। 2024 का चुनाव विकसित भारत बनाने के लिए है। 2024 का जनादेश भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाएगा।

सीएम योगी ने जताया पीएम मोदी का आभार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं और उत्तर प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री मोदी की आभारी है कि उन्होंने 2014 के बाद देश की तस्वीर और तकदीर को बदलकर हम सबको और भावी पीढ़ी को एक नए भारत का दर्शन कराया है। योदी ने कहा कि हम सब उनके आभारी है कि कल ही उन्होंने किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न का सम्मान दिया।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
22 ° C
22 °
22 °
55 %
1.3kmh
0 %
Wed
22 °
Thu
31 °
Fri
32 °
Sat
35 °
Sun
34 °

Most Popular