26.1 C
New Delhi
Friday, September 20, 2024
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशMukhtar Ansari: कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्तार अंसारी को किया गया सुपुर्द...

Mukhtar Ansari: कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्तार अंसारी को किया गया सुपुर्द ए खाक, जनाजे में उमड़ी भारी भीड़

Mukhtar Ansari: प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। बता दें कि मुख्तार अंसारी का शव बांदा से शुक्रवार रात गाजीपुर पहुंचा था। शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यस्था के बीच उनका शव कालीबाग कब्रिस्तान में दफनाया गया। मुख्तार अंसारी की कब्र उनके पिता सुभानउल्ला अंसारी व मां बेगम राबिया खातून की कब्र के पास में ही खोदी गई।

Mukhtar Ansari: माफिया डॉन और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को गाजीपुर के मोहम्मदाबाद स्थित कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। मुख्तार अंसारी को अंतिम विदाई देने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। बता दें कि मुख्तार अंसारी का शव बांदा से शुक्रवार रात गाजीपुर पहुंचा था। शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यस्था के बीच उनका शव कालीबाग कब्रिस्तान में दफनाया गया। मुख्तार अंसारी की कब्र उनके पिता सुभानउल्ला अंसारी व मां बेगम राबिया खातून की कब्र के पास में ही खोदी गई।

सिर्फ परिजनों को मिली मिट्टी देने की इजाजत:

बता दें कि मुख्तार अंसारी के जनाजे में भारी संख्या में लोग इकट्ठे हुए। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सिर्फ परिवार वालों को ही कब्रिस्तान के अंदर जाने की इजाजत दी। बाकी भीड़ को पुलिस ने कब्रिस्तान के बाहर ही रोक दिया। इसके बाद वहां हालात ऐसे हो गए कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुख्तार अंसारी के बेटे ने माइक लेकर लोगों से शांत रहने की अपील की। दरअसल, मुख्तार अंसारी के जनाजे में आए लोग उनकी कब्र पर मिट्टी देना चाहते थे लेकिन प्रशासन ने सिर्फ अंसारी के परिजनों को ही मिट्टी देने की इजाजत दी।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती:

बता दें कि मुख्तार अंसारी का शव शुक्रवार रात गाजीपुर लाया गया था। गाजीपुर में सुबह करीब 9.25 बजे मुख्तार अंसारी का जनाजा निकाला गया। जनाजे में शामिल होने के लिए लोगों की भारी भीड़ वहां इकट्ठा हो गई थी। वहीं पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर था। पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुई थी। पुलिस ने मुख्तार अंसारी के घर से लेकर कब्रिस्तान तक एक सुरक्षा घेरा बनाया हुआ था। जनाजे में भारी भीड़ को देखते हुए चप्पे—चप्पे पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात थे। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी और समाजवादी पार्टी के कई नेता भी अंसारी के जनाजे में शामिल हुए।

हार्ट अटैक से हुई मौत:

बता दें कि बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को गुरुवार रात हार्ट अटैक आ गया था। इस पर उन्हें बांदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया। शुक्रवार को बांदा मेडिकल कॉलेज में ही मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद बेटे उमर अंसारी के साथ शव को गाजीपुर लाया गया। बता दें कि मुख्तार अंसारी की मौत के बाद से ही गाजीपुर और मऊ सहित पूरे यूपी में हाई अलर्ट कर दिया गया था। कई जगहों पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया।

गाजीपुर में हुआ था मुख्तार अंसारी का जन्म:

बता दें कि मुख्तार अंसारी का जन्म गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद में हुआ था। उनके पिता का नाम सुभानउल्ला अंसारी था और मां का नाम बेगम राबिया था। मुख्तार अंसारी राजनीतिक परिवार से थे। वहीं उनके दादा स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने गांधीजी के साथ भी काम किया था। इतना ही नहीं वे वर्ष 1926—27 में कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे थे। मुख्तार अंसारी के नाना भारतीय सेना में थे। उनका नाम मोहम्मद उस्मान था। वे 1947 की लड़ाई में शहीद हो गए थे। उन्हें बहादुरी के लिए महावीर चक्र से नवाजा गया था।

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
26.1 ° C
26.1 °
26.1 °
89 %
0kmh
75 %
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
38 °
Mon
39 °
Tue
39 °

Most Popular