34.2 C
New Delhi
Wednesday, July 22, 2026
HomeदेशBharat Ratna award: चौधरी चरण सिंह, कर्पूरी ठाकुर, नरसिम्हा राव, एमएस स्वामीनाथन...

Bharat Ratna award: चौधरी चरण सिंह, कर्पूरी ठाकुर, नरसिम्हा राव, एमएस स्वामीनाथन को मिला मरणोपरांत भारत रत्न

Bharat Ratna award: बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भी भारत रत्न सम्मान देने का ऐलान किया गया था। लेकिन आडवाणी आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुए कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाए। ऐसे में अब राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू कल 31 मार्च को आडवाणी के घर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करेंगी।

Bharat Ratna award: राष्ट्रपति भवन में आज शनिवार को भारत रत्न अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने देश की चार महान हस्तियों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। इनमें बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर, देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह और कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन शामिल हैं। बता दें कि इन चारों महान हस्तियों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है।

इन लोगों ने लिया Bharat Ratna award:

राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुए कार्यक्रम में बिहार के पूर्व सीएम स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर का भारत रत्न उनके पुत्र रामनाथ ठाकुर ने प्राप्त किया। वहीं देश के पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव को भी मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया। नरसिम्हा राव का सम्मान उनके पुत्र पीवी प्रभाकर राव ने प्राप्त किया।

किसान नेता और देश के पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को भी मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उनका सम्मान पोते जयंत चौधरी ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से प्राप्त किया। बता दें चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा भी कहा जाता था। वहीं कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन का भारत रत्न पुरस्कार उनकी बेटी डा. नित्या राव ने राष्ट्रपति से प्राप्त किया।

आडवाणी को घर जाकर सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति:

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भी भारत रत्न सम्मान देने का ऐलान किया गया था। लेकिन आडवाणी आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुए कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाए। ऐसे में अब राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू कल 31 मार्च को आडवाणी के घर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करेंगी। वहीं आडवाणी को छोड़कर बाकी सभी 4 महान हस्तियों के भारत रत्न सम्मान उनके परिजनों ने आज राष्ट्रपति भवन में प्राप्त किए।

पीएम मोदी के कार्यकाल में 53 लोगों को मिला यह सम्मान:

बता दें कि मोदी सरकार ने इस वर्ष 5 महान हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानिक करने का ऐलान किया था। पीएम मोदी ने 2014 में सत्ता संभाली और इसके बाद उनके कार्यकाल में इस वर्ष की 5 महान हस्तियों को मिलाकर अब तक 53 लोगों को भारत रत्न का सम्मान मिल चुका है। इनमें मदन मोहन मालवीय, अटल बिहारी वाजपेयी, प्रणब मुखर्जी, भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख जैसी हस्तियां भी शामिल हैं।

इन वजहों से मिला भारत रत्न सम्मान:

बता दें कि बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की 100 जयंती से एक दिन पूर्व राष्ट्रपति मुर्मू ने उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने का ऐलान किया था। बता दें कि कर्पूरी ठाकुर एक बार बिहार के डिप्टी सीएम और दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे। उन्होंने पिछड़े वर्गों के हितों के लिए आवाज उठाई थी। वहीं पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन को मरणोपरांत भारत रत्न देने की घोषणा पीएम मोदी ने 9 फरवरी को की थी। इसमें पीवी नरसिम्हा राव देश के 9वें प्रधानमंत्री थे।

वहीं चौधरी चरण सिंह देश के 5वें प्रधानमंत्री थे। इसके साथ ही चौधरी चरण सिंह 5 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे थे। उन्हें किसानों का मसीहा कहा जाता था। चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन किसानों के अधिकारों और कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था। वहीं डॉ स्वामीनाथन एक महान कृषि वैज्ञानिक थे। स्वामीनाथन को भारत में ‘हरित क्रांति’ का जनक कहा जाता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
34.2 ° C
34.2 °
34.2 °
49 %
5.7kmh
93 %
Wed
34 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
35 °
Sun
35 °

Most Popular