27 C
New Delhi
Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशBy Election 2025: यूपी और तमिलनाडु में एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव...

By Election 2025: यूपी और तमिलनाडु में एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा, जानिए पूरा शेड्यूल

By Election 2025: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु की एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव की भी घोषणा की गई।

By Election 2025: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। इसके अनुसार, दिल्ली में मतदान 5 फरवरी को होगा और परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु की एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव की भी घोषणा की गई।

यूपी और तमिलनाडु में एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर और तमिलनाडु की इरोड विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया है। मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर पिछली बार ही उपचुनाव होना था, लेकिन मामला कोर्ट में होने के कारण चुनाव को टाल दिया गया था। वहीं, जम्मू-कश्मीर में बड़गाम और नगरोटा विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को टाल दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर में उपचुनाव टले

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के कारण फिलहाल उपचुनाव नहीं कराए जाएंगे। वहीं, मिल्कीपुर (उत्तर प्रदेश) और इरोड (तमिलनाडु) विधानसभा सीटों पर दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ ही 5 फरवरी को उपचुनाव के लिए मतदान होगा और 8 फरवरी को ही नतीजे घोषित किए जाएंगे।

दिल्ली में 1 करोड़ 55 लाख मतदाता

दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें हैं और चुनाव आयोग के अनुसार दिल्ली में 1 करोड़ 55 लाख मतदाता हैं। इनमें से 83.49 लाख पुरुष मतदाता, 71.74 लाख महिला मतदाता और 25.89 लाख युवा मतदाता हैं। इसके अलावा, 2.08 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। दिल्ली में 13,000 से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 100 साल से ऊपर के मतदाताओं की संख्या 830 है।

यह भी पढ़ें-

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान, 5 फरवरी को वोटिंग 8 को नतीजे, जानिए पूरा शेड्यूल

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
27 ° C
27 °
25.1 °
100 %
4.6kmh
100 %
Sun
30 °
Mon
37 °
Tue
41 °
Wed
41 °
Thu
39 °

Most Popular