22.6 C
New Delhi
Saturday, September 26, 2026
HomeटेकSmartphone: स्मार्टफोन बता देगा दिल की बीमारी, CardioSignal भेजेगा रिपोर्ट, जानिए कैसे...

Smartphone: स्मार्टफोन बता देगा दिल की बीमारी, CardioSignal भेजेगा रिपोर्ट, जानिए कैसे करेगा काम

Smartphone: बता दें कि स्मार्टवॉच जैसे की Fitbit या Apple Watch के हेल्थ संबंधी फीचर्स ने कई बार लोगों की जान तक बचाई है। स्मार्टवॉच की यह टेक्नोलॉजी कंपनियों को एक ऐसा मौका देती है, जहां वे अपने कंज्यूमर्स को बड़े मेडिकल टेस्ट और तनाव से छुटकारा दिलवा सकते हैं।

Smartphone: हम सभी स्वस्थ रहना चाहते हैं और अपने शरीर में हो रहे किसी भी बदलाव के बारे में तुरंत जानना चाहते हैं। आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी का विस्तार तेजी से हो रहा है। आम तौर पर स्मार्टवॉच इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। बता दें कि स्मार्टवॉच जैसे की Fitbit या Apple Watch के हेल्थ संबंधी फीचर्स ने कई बार लोगों की जान तक बचाई है। स्मार्टवॉच की यह टेक्नोलॉजी कंपनियों को एक ऐसा मौका देती है, जहां वे अपने कंज्यूमर्स को बड़े मेडिकल टेस्ट और तनाव से छुटकारा दिलवा सकते हैं।

ऐपल वॉच ने बचाई कई लोगों की जान:

बता दें कि Apple की स्मार्टवॉच में हेल्थ से रिलेटेड कई सारे फीचर्स दिए गए हैं| यह स्मार्टवॉच तुरंत अपने यूजर के शरीर में अचानक हुए किसी बदलाव का नोटिफिकेशन दे देती हैं| इस नोटिफिकेशन के आने से व्यक्ति alret हो जाता है और समय रहते अपने डॉक्टर से सलाह ले पाता है| हालाँकि जब किसी शख्स के शरीर में कुछ गड़बड़ी होती है तो एप्पल की स्मार्टवॉच उससे जुड़ी साधारण जानकारी तो दे देती है लेकिन विस्तृत जानकारी के लिए डॉक्टर का परामर्श लेना पड़ता है।

ये ऐप करेगा कमी को पूरा:

बता दें कि एक नए स्टार्टअप कार्डियो सिग्नल एक ऐसा ऐप बनाया है जो आपके फोन से दिल से जुडी बीमारी का पता लगा सकता है। Juuso Blomster, जो कार्डियो सिग्नल के सीईओ है और पेशे से एक कार्डियोलॉजिस्ट भी रह चुके हैं, उन्होनें बताया इस स्टार्टअप की शुरुआत 2011 में की गई थी| उन्हें इस ऐप को बनाने का आईडिया उनके एक पेशेंट की जिज्ञासा के कारण आया था|

उन्होंने कहा की उनके एक पेशेंट ने एक बार उनसे यह सवाल किया था की क्या स्मार्टवॉच के जरिए हृदय के स्वास्थ की पूरी जानकारी ली जा सकती है| Juuso Blomster, ने बताया कि उन्हें पता चला कि फोन में दो सेंसर की मदद से वे किसी व्यक्ति के दिल की हालत की जांच कर सकते हैं। जायरोस्कोप और एक्सेलेरोमीटर की मदद से ऐसा किया जा सकता है। बता दें कि उस वक़्त Fitbit जैसे प्रोडक्ट्स ने बाजार में प्रवेश किया था और तेजी से लोकप्रिय भी हो रहा था।

कैसे काम करता है?

बता दें कि ये ऐप जायरोस्कोप और एक्सेलेरोमीटर नाम के दोनों सेंसर की मदद से आपके दिल की जांच करता है। CardioSignal एक ऐसा ऐप है जिसे आपको अपने फोन पर इंस्टॉल करने के बाद अपने सीने पर रखना होता है। उसके बाद यह ऐप जायरोस्कोप और एक्सेलेरोमीटर सेंसर की मदद से जानकरी एकत्रित करता है| यह ऐप लगभग एक मिनट के बाद डेटा को क्लाउड सर्वर पर विश्लेषण के लिए भेजता है। जो यूजर को कुछ देर बाद रिपोर्ट भेजता है। इससे यूजर को स्ट्रोक की जानकारी मिलती है।

CardioSignal स्मार्टवॉच डेटा बाकि स्मार्टवॉच की तरह केवल हार्ट मॉनिटर्निंग नहीं करता हैं | बता दें की CardioSignal ऐप को क्लिनिकली प्रयोग में लाये जाने की मंजूररी प्राप्त की गयी हैं | इसे CE क्लास IIa मेडिकल उपकरण श्रेणी में शामिल किया गया है। ये ऐप डाउनलोड के लिए कई देशों में उपलब्ध है। इसे भारत में भी डाउनलोड करके उपयोग में लाया जा सकता हैं |

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
22.6 ° C
22.6 °
22.6 °
71 %
6kmh
88 %
Sat
22 °
Sun
25 °
Mon
31 °
Tue
36 °
Wed
37 °

Most Popular