29.3 C
New Delhi
Wednesday, July 22, 2026
HomeटेकScreen Guard Tips: कब बदलना चाहिए फोन का स्क्रीन गार्ड? फोन को...

Screen Guard Tips: कब बदलना चाहिए फोन का स्क्रीन गार्ड? फोन को डैमेज से बचाने समेत करता है कई काम

Screen Guard Tips: नया फोन लेने के बाद ज्यादातर लोग सबसे पहले स्क्रीन गार्ड ही खरीदते हैं. यह खरीदना इसलिए भी जरूरी है कि क्योंकि कम कीमत वाली यह एक्सेसरी बड़े नुकसान से बचा सकती है. हालांकि, कुछ समय यूज करने के बाद ऐसे साइन नजर आने लगते हैं, जो बताते हैं कि स्क्रीन गार्ड को बदलने की जरूरत है. दरअसल, यह ऐसी चीज नहीं है जो आपके फोन की तरह सालों-साल चलें. धूप, धूल-मिट्टी समेत कई कारणों से स्क्रीन गार्ड की प्रोटेक्टिव लेयर खराब हो जाती है और इसे बदलना ही सही रहता है. आज हम बताने जा रहे हैं कि स्क्रीन गार्ड कब बदलना चाहिए और यह आपके फोन को किन-किन खतरों से बचा सकता है.

ये संकेत दिखें तो बदल लें स्क्रीन गार्ड

आमतौर पर माना जाता है कि साल में एक बार आपको स्क्रीन गार्ड बदल लेना चाहिए. इसके अलावा अगर आपके फोन पर लगे स्क्रीन गार्ड में क्रैक्स आ गए हैं या यह अपनी जगह से उखड़ने लगा है तो इसे बदलना ठीक रहेगा. इसके अलावा अगर इस पर स्क्रैचेज नजर आने लगे हैं, टचस्क्रीन की टच सेंसेटिविटी कम हो गई है या फोन की स्क्रीन ठीक से नजर नहीं आ रही तो भी नया स्क्रीन गार्ड लेना फायदे का सौदा रहेगा. बाजार में आपको कई प्रकार के स्क्रीन गार्ड मिल जाएंगे, जिसमें से आप अपनी जरूरत के हिसाब से किसी भी चुन सकते हैं. स्क्रीन गार्ड के लिए टेम्पर्ड ग्लास भी एक बेहतरीन च्वॉइस हो सकती है. यह फोन डिस्प्ले को फिजिकल डैमेज के साथ-साथ स्क्रैचेज से भी बचा सकता है.

स्क्रीन गार्ड के हैं एक साथ कई फायदे

अगर आप प्रीमियम क्वालिटी वाला स्क्रीन गार्ड लेते हैं तो इसमें एंटी-माइक्रोबायल लेयर लगी होती है, जो कीटाणुओं को जमा होने से रोकती है. कई बार ऐसा होता है कि हमें गंदे हाथों से भी फोन छूना पड़ जाता है. इसलिए यह लेयर जरूरी होती है. इस तरह स्क्रीन गार्ड आपको स्क्रीन पर जमा होने वाली गंदगी से भी बचाता है. इसके अलावा यह स्क्रीन पर लगने वाले स्क्रैचेज, फोन गिरने पर होने वाले फिजिकल डैमेज से भी सुरक्षा देता है.

स्क्रीन गार्ड खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • सबसे पहले स्क्रीन गार्ड की ड्यूरैबिलिटी और थिकनेस चेक करें.
  • अगर आप फोन पर गेमिंग करते हैं तो ऐसा गार्ड लें जिससे हाथ न फिसले और ग्रिप अच्छी बनी रही.
  • हमेशा ज्यादा लेयर वाला स्क्रीन गार्ड लें. इससे फोन के डिस्प्ले को बेहतर सुरक्षा मिलती है.
RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29.3 ° C
29.3 °
29.3 °
73 %
4.3kmh
100 %
Tue
29 °
Wed
34 °
Thu
34 °
Fri
36 °
Sat
36 °

Most Popular