39.1 C
New Delhi
Saturday, July 4, 2026
HomeटेकSafety tips for lift: अगर फंस जाएं लिफ्ट में तो भूलकर भी...

Safety tips for lift: अगर फंस जाएं लिफ्ट में तो भूलकर भी ना करें ये काम, इन बातों का रखें ध्यान

Safety tips for lift: लोग अपना समय बचाने और थकान से बचने के लिए लिफ्ट का उपयोग करते हैं। लिफ्ट आज सबके लिए बेहद जरूरी हो गई है| परन्तु लिफ्ट को भी मरम्मत की आवश्यकता होती है, क्योंकि अगर इसका ठीक से रखरखाव नहीं किया जाए तो वे खराब हो सकती हैं। हालाँकि, कभी -कभी तकनीकी खराबी या अन्य कारणों से लिफ्ट अक्सर चलते-चलते बीच में ही अटक जाती है। जिसके वजह से लोग लिफ्ट में फंस जाते हैं। ऐसे में कई लोगो को बंद लिफ्ट में घबराहट होती है और कभी-कभी कुछ हादसे भी हो जाते हैं| यदि आपके साथ भी ऐसा हो जाए तो आप कुछ सावधानियां रखकर इस परेशानी से बाहर आ सकते है |

Safety tips for lift: शहरों में लिफ्ट का इस्तेमाल बहुत अधिक होता है क्योंकि ऊंचे अपार्टमेंट और हाई राइज बिल्डिंग्स की अलग-अलग मंजिलों पर पहुंचना आसान हो जाता है| लोग अपना समय बचाने और थकान से बचने के लिए लिफ्ट का उपयोग करते हैं। लिफ्ट आज सबके लिए बेहद जरूरी हो गई है| परन्तु लिफ्ट को भी मरम्मत की आवश्यकता होती है, क्योंकि अगर इसका ठीक से रखरखाव नहीं किया जाए तो वे खराब हो सकती हैं।

हालाँकि, कभी -कभी तकनीकी खराबी या अन्य कारणों से लिफ्ट अक्सर चलते-चलते बीच में ही अटक जाती है। जिसके वजह से लोग लिफ्ट में फंस जाते हैं। ऐसे में कई लोगो को बंद लिफ्ट में घबराहट होती है और कभी-कभी कुछ हादसे भी हो जाते हैं| यदि आपके साथ भी ऐसा हो जाए तो आप कुछ सावधानियां रखकर इस परेशानी से बाहर आ सकते है |

लिफ्ट में फंसने पर भूलकर भी ना करें ये काम:

— हड़बड़ी में बटनों को बार-बार एक साथ नहीं दबाएं।

—लिफ्ट में अंधेरा होते ही मोबाइल की रोशनी जलाएं।

—दरवाजा खोलने की कोशिश करने से बचें; आपको चोट लग सकती है।

— लिफ्ट को पैर या हाथ से बंद करने या खोलने की कोशिश ना करें।

— प्रत्येक लिफ्ट में एक क्षमता तक ही लोग आ सकते है , इसलिए अधिक भार नहीं डालें।

—हमेशा लिफ्ट का गेट ठीक से चेक करे क्योकि कभी-कभी लिफ्ट गेट के ठीक से बंद न होने पर भी फंस जाती है।

—आग लगने या भूकंप आने पर लिफ्ट का उपयोग गलती से भी ना करें।

— लोग अक्सर दो बटन एक साथ दबा देते हैं, जिससे लिफ्ट फंस सकती है या कोई टेक्निकल खराबी हो सकती है।

लिफ्ट में कौन सा बटन किस काम का है?

कई ऊंचे अपार्टमेंट और हाई राइज बिल्डिंग्स में इतने ज्यादा फ्लोर होने के कारण लिफ्ट के की-बोर्ड पर इतने सारे बटन होते है कि इस वजह से बहुत लोग कंफ्यूज हो जाते हैं। लेकिन ज्यादातर सभी लिफ्ट्स में फ्लोर नंबरिंग, लिफ्ट बंद व खोलने वाला बटन और इमरजेंसी बटन ही होते हैं| इसलिए हमेशा लिफ्ट का यूज़ करते समय इन बटन को अच्छे से देखकर अपनी जरूरत के हिसाब से ही दबाएं|

ऊपर-नीचे जाने का बटन :

हर लिफ्ट में ऊपर या नीचे जाने ले लिए तीर की शेप में बटन दिए गए होते हैं| कई बार देखा जाता है कि इन बटन को लेकर भी कंफ्यूज हो जाते है| उदाहरण के तौर पर यदि लिफ्ट 8वें फ्लोर पर है और कोई व्यक्ति 5वें फ्लोर पर खड़ा है और उसे 10वें फ्लोर पर जाना है तो वह लिफ्ट को नीचे बुलाने के लिए नीचे वाला एरो बटन प्रेस कर देता है जो की बिलकुल गलत है|

आप किसी भी फ्लोर पर खड़े हों अगर आपको अपने से ऊपर वाले फ्लोर पर जाना है तो हमेशा ऊपर एरो वाला बटन और अगर नीचे जाना है तो नीचे एरो वाला बटन प्रेस करना चाहिए| याद रखिए आप लिफ्ट में किसी भी फ्लोर पर हो हमेशा अपनी जरूरत के हिसाब से ही बटन प्रेस करें|

कॉल बटन :

कॉल बटन को लिफ्ट की करंट पोजिशन पर नहीं चलाना चाहिए; इसके बजाय, जहां आप जा रहे हैं, उसके अनुसार बटन दबाना चाहिए। ऊपर दिखाए गए उदाहरण से पता चलता है कि जब लिफ्ट 8वें फ्लोर पर है और आपको 10वें फ्लोर पर जाना है, तो आप सिर्फ ऊपर वाला बटन दबाएंगे।

M बटन:

कभी -कभी आपने किसी -किसी लिफ्ट में M नाम से एक बटन देखा होगा। इस M बटन का रिलेशन मेजनाइन से है। जब आप M बटन दबाते हैं, तो आप मेजनाइन फ्लोर पर आ जाते है| मेजनाइन एक फ्लोर है जो ग्राउंड फ्लोर से भी नीचे होता है, लेकिन बेसमेंट की तरह नहीं होता। आप दिल्ली मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में इस तरह के बटन देख सकते हैं।

C बटन:

C बटन का रिलेशन कान्कॉर्स या Concourse से है। रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन,बड़े भवन या हॉस्पिटल की लिफ्ट में यह बटन उपस्थित होता है। कन्कॉर्स का अर्थ है एंट्रेस फ्लोर, जहां एक काफी बड़ा हॉल होता है। एयरपोर्ट या मेट्रो स्टेशन के अंदर घुसते ही जो बड़ी सी खाली जगह होती है और वहां काफी लोग होते हैं उसे कान्कॉर्स कहा जाता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
39.1 ° C
39.1 °
39.1 °
34 %
1kmh
99 %
Sat
40 °
Sun
44 °
Mon
38 °
Tue
41 °
Wed
40 °

Most Popular