25.5 C
New Delhi
Monday, October 26, 2026
HomeटेकMotorola: भारत में जल्द लॉन्च होगा Motorola यह पावरफुल फोन, मिलेंगे ऐसे...

Motorola: भारत में जल्द लॉन्च होगा Motorola यह पावरफुल फोन, मिलेंगे ऐसे शानदार फीचर्स

Motorola: Moto G Power (2024) नाम के इस फोन के डिटेल पिछले साल नवंबर में सामने आई थीं।। उसमें मोटोरोल के आगामी फोन के हर हिस्से का डिजाइन दिखाया गया था। मार्किट में लॉन्च करने से पहले ही मोटोरोला का यह फोन बेंचमार्किंग प्लैटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है।

Motorola: मोटोरोला प्रेमियों को बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल, कंपनी अपना एक नया हैंडसेट जल्द ही बाजार में लाने वाली है। मोटोरोला के इस आगामी स्मार्टफोन का नाम Moto G Power (2024) बताया जा रहा है। बता दें कि
Moto G Power (2024) नाम के इस फोन के डिटेल पिछले साल नवंबर में सामने आई थीं।। उसमें मोटोरोल के आगामी फोन के हर हिस्से का डिजाइन दिखाया गया था। मार्किट में लॉन्च करने से पहले ही मोटोरोला का यह फोन बेंचमार्किंग प्लैटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है।

मिलेंगे ऐसे फीचर्स:

कंपनी द्वारा जारी की गयी लिस्ट के अनुसार मोटोरोला के इस स्मार्टफ़ोन में मीडियाटेक डिमेन्सिटी 7020 प्रोसेसर मिलेगा। आपको बता दे की यह प्रोसेसर मोटो G पावर (2023) प्रोसेसर में मौजूद डाइमेंसिटी 930 चिपसेट का अपग्रेडेड वर्जन है। गीकबेंच की सिंगल-कोर टेस्ट की लिस्ट में इस फोन को 670 का स्कोर मिला है।

इसी के साथ मल्टी-कोर टेस्ट में इस फ़ोन को 2005 पॉइंट मिले हैं। यूजर्स को इस फ़ोन में 8 जीबी रैम और प्री-इंस्टॉल्ड एंड्रॉयड 14 भी मिलेगा। गीकबेंच में इसके अलावा अभी इस फ़ोन के बारे में और कोई सूचना नहीं दी हैं ।

67 वॉट की फास्ट चार्जिंग:

सूत्रों के अनुसार मोटारोला के इस अपकमिंग फ़ोन में 6.7 इंच के सेंटर पंच-होल एचडी डिस्प्ले एवं 1200 x 1600 पिक्सल रेजॉलूशन दिया जा सकता है। Moto G Power (2024) का डाइमेंशन 167.3 x 76.4 x 8.5 mm हो सकता है। फोन के आधिकारिक रेंडर्स से अनुमान लगाया जा रहा है कि फोन में ऑर्चिड टिंट और आउटर स्पेस कलर का भी विकल्प होगा। फोन के कॉर्नर में फ्लैट एज होंगे। मोटोरोला के इस फ़ोन में 67 वॉट की फास्ट चार्जिंग वाली दमदार बैटरी भी शामिल है।

पिछले महीने लॉन्च हुआ Moto G04:

बता दें कि भारत में पिछले महीने कंपनी ने Moto G04 किया था। यह एक बजट फोन है। इस फ़ोन की कीमत 6,999 रुपये से शुरू हो जाती है। इस फ़ोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध है। कंपनी ने इस फोन में 6.6 इंच IPS LCD डिस्प्ले दिया है। 90 Hz का रिफ्रेश रेट इस डिस्प्ले को सपोर्ट करता है।

इस फ़ोन में Unisoc T606 प्रोसेसर लगा हुआ है। फोटोग्राफी के लिए आपको 16 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिलता है। फोन में 15 वॉट की चार्जिंग वाली 5000mAh की बैटरी भी शामिल है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
22 %
2.5kmh
0 %
Mon
31 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
31 °
Fri
31 °

Most Popular