29.3 C
New Delhi
Wednesday, July 22, 2026
HomeटेकMobile Emergency Alert Update : अब फोन पर नहीं आएगा इमरजेंसी अलर्ट,...

Mobile Emergency Alert Update : अब फोन पर नहीं आएगा इमरजेंसी अलर्ट, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Mobile Emergency Alert Update : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) की ओर से जारी एडवाइजरी के बाद सेल ब्रॉडकास्ट (CB) सेवा को देश में अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है. यानी अब फोन पर इमरजेंसी अलर्ट नहीं बजेगा. शुक्रवार को आई इस एडवाइजरी के बाद शनिवार को अधिकारियों ने इस फैसले की पुष्टि की. अधिकारियों का कहना है कि यह कदम एक एहतियाती उपाय के तौर पर उठाया गया है और आगामी आदेश तक यह निलंबन जारी रहेगा.

यह निलंबन इसलिए बेहद संवेदनशील है क्योंकि सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम देश का वो मजबूत पब्लिक वार्निंग मैकेनिज्म है, जिसके जरिए किसी भी आपदा या आपातकाल के दौरान मोबाइल यूजर्स तक सीधे इमरजेंसी अलर्ट और जरूरी सूचनाएं पहुंचाई जाती हैं. हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक इस सेवा को रोकने के पीछे की वजहें नहीं बताई हैं.

आपातकाल का ‘ब्रह्मास्त्र’ है सेल ब्रॉडकास्ट सेवा

आपको बता दें कि सेल ब्रॉडकास्ट सेवा का इस्तेमाल प्राकृतिक आपदाओं, सुरक्षा से जुड़ी गंभीर स्थितियों और अन्य आपातकालीन हालातों में रियल-टाइम अलर्ट जारी करने के लिए किया जाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बिना पारंपरिक मोबाइल नेटवर्क या इंटरनेट कनेक्टिविटी के भी बेहद तेजी से काम करता है. यानी संकट के समय जब आम मोबाइल नेटवर्क ठप हो जाते हैं, तब भी यह सेवा काम करती है.

ऑपरेशनल प्रोटोकॉल की हो रही समीक्षा

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस सेवा को दोबारा कब शुरू किया जाएगा, इसकी जानकारी एनडीएमए (NDMA) से मिलने वाले अगले निर्देशों के आधार पर सही समय पर दे दी जाएगी. फिलहाल यह निलंबन पूरी तरह अस्थायी है. प्रशासन इस पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली और इसके ऑपरेशनल प्रोटोकॉल की गहराई से समीक्षा कर रहा है ताकि भविष्य में जब इसे दोबारा तैनात किया जाए, तो यह पूरी तरह सुरक्षित और अधिक प्रभावी साबित हो सके.

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29.3 ° C
29.3 °
29.3 °
73 %
4.3kmh
100 %
Tue
29 °
Wed
34 °
Thu
34 °
Fri
36 °
Sat
36 °

Most Popular