28 C
New Delhi
Monday, September 14, 2026
Homeटेकबिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट! PhonePe ने शुरू की नई सर्विस,...

बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट! PhonePe ने शुरू की नई सर्विस, ऐसे करें इस्तेमाल

PhonePe ने फीचर फोन के लिए नई UPI सर्विस लॉन्च की है. इस फीचर का मकसद डिजिटल पेमेंट की सुविधा को स्मार्टफोन से आगे बढ़ाना है. इस सर्विस की मदद से यूजर्स कम्पैटिबल फीचर फोन पर UPI की जरूरी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे.  कंपनी के अनुसार, आने वाले महीनों में और डिवाइस को भी इस सर्विस का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. इस लॉन्च के साथ उन यूजर्स के लिए डिजिटल पेमेंट के नए ऑप्शन उपलब्ध होंगे जो रोजमर्रा के कम्युनिकेशन के लिए फीचर फोन पर निर्भर हैं.

PhonePe की बिना इंटरनेट वाली UPI पेमेंट सर्विस

PhonePe ने बताया कि उसकी UPI 123Pay सर्विस अब पूरे भारत में सपोर्टेड फीचर फोन पर उपलब्ध है. ये सर्विस इंटरनेट कनेक्शन के बिना भी काम करती है. ये SMS के जरिए ट्रांजैक्शन प्रोसेस करती है. इसमें मनी ट्रांसफर और मर्चेंट पेमेंट जैसी सुविधाएं शामिल हैं. इसे इस तरह तैयार किया गया है कि लिमिटेड 2G कनेक्टिविटी वाले इलाकों में भी इसका इस्तेमाल किया जा सके. इससे भारत के 20 करोड़ से ज्यादा फीचर फोन यूजर्स तक UPI सर्विस पहुंचाने में मदद मिलेगी.

आपको बता दें कि HMD ने कन्फर्म किया है कि PhonePe UPI 123Pay का सपोर्ट HMD 105 2G, HMD 110 2G, Nokia 105 Classic, Nokia 105 Single SIM, Nokia 105 Dual SIM, Nokia 106 और Nokia 123 Shield पर उपलब्ध है. आने वाले समय में HMD और Nokia के दूसरे मॉडल को भी इसका सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. PhonePe UPI 123Pay फिलहाल HMD, Nokia, Lava International और Itel Mobile के चुनिंदा फीचर फोन पर उपलब्ध है.

सेटअप करना है काफी आसान

PhonePe सर्विस सेटअप करने में यूजर्स की मदद के लिए AI आधारित वॉयस हेल्पलाइन भी दे रही है. ये अंग्रेजी और 12 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करती है. इसके अलावा स्टेप-बाय-स्टेप एक्टिवेशन गाइड देती है और UPI से जुड़े सामान्य सवालों के जवाब भी देती है. इसके लिए यूजर्स कम्पैटिबल फीचर फोन में पहले से मौजूद PhonePe ऐप के जरिए इस सर्विस को सेट अप कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें टर्म्स एंड कंडीशंस एक्सेप्ट करनी होंगी. इसके बाद उन्हें अपना बैंक चुनना होगा, डेबिट कार्ड के आखिरी छह अंक और उसकी एक्सपायरी डेट दर्ज करनी होगी और इसके बाद UPI PIN बनाना होगा.

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद यूजर्स किसी कॉन्टैक्ट, मोबाइल नंबर या UPI ID के जरिए पेमेंट कर सकते हैं. कैमरा वाले फीचर फोन में QR कोड स्कैन करने की सुविधा भी मिलेगी. यूजर्स को रिसीवर की जानकारी वेरिफाई करनी होगी, रकम दर्ज करनी होगी, UPI PIN डालना होगा और पेमेंट कन्फर्म करना होगा.

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
28 ° C
28 °
27.1 °
83 %
2.6kmh
34 %
Mon
34 °
Tue
34 °
Wed
35 °
Thu
37 °
Fri
37 °

Most Popular