37.1 C
New Delhi
Sunday, August 9, 2026
HomeखेलT20 World Cup 2024: अमेरिका ने किया बड़ा उलटफेर, सुपर ओवर में...

T20 World Cup 2024: अमेरिका ने किया बड़ा उलटफेर, सुपर ओवर में पाकिस्तान को हराया

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया। इस मैच में दोनों टीमों के प्रदर्शन ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर एक बड़ा उलटफेर किया है। इस रोमांचक मुकाबले में अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाए। पाकिस्तान ने भी 160 रन बनाकर मुकाबले को सुपर ओवर में ले गया। मेजबान यूएसए की टीम ने सुपर ओवर में मुकाबला अपने नाम किया। सुपर ओवर में अमेरिका ने 18 रन बनाए और पाकिस्तान को 13 रन पर रोक दिया। इस प्रकार से अमेरिका को 5 रन से जीत मिली।

मोनांक पटेल और एंड्रीस गॉस का शानदार प्रदर्शन

इस मैच में अमेरिका के मोनांक पटेल और एंड्रीस गॉस ने शानदार प्रदर्शन किया। सुपर ओवर में आरोन जोन्स​ ​नाए और गेंदबाजी में सौरभ नेत्रवलकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को रोक दिया। यह जीत अमेरिका के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को हराया है। इस जीत के बाद अमेरिका की टीम ग्रुप ए में शीर्ष पर पहुंच गई है, जिसमें भारत, पाकिस्ता​न ​शामिल हैं।

पाकिस्तान पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा

अमेरिका ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को हार का कड़वा घूंट पीने को मजबूर किया। अमेरिका ने इस जीत से ग्रुप ए में प्वांइट टेबल का पूरा समीकरण बदल दिया है। वह भारत को पीछे छोड़ पहले नंबर पर जा बैठा है। पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2024 का अपना पहला ही मैच हार गया है। पाकिस्तान पर तो टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है।

सांसें रोकने वाला था सुपर ओवर

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में यूएसए ने कमाल करते हुए पाकिस्तान को सुपरओवर में पराजित कर दिया। सुपरओवर में अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 रन बनाए। पाकिस्तान को जीत के लिए सुपरओवर में 19 रन की जरूरत थी। लेकिन पाकिस्तान की टीम 13 रन ही बना सकी। इस प्रकार से यूएसए ने 5 रन से सुपरओवर में जीत मिली।

प्वांइट टेबल में टॉप पर अमेरिका

अमेरिका की टी20 वर्ल्ड कप 2024 में यह दूसरी जीत है। इस जीत से उसके 4 अंक हो गए हैं और इसके साथ ही वह पॉइंट टेबल में ग्रुप ए में पहले नंबर पर पहुंच गया। भारतीय टीम एक जीत से 2 अंक लेकर दूसरे पायदर पर है। पाकिस्तान (0), तीसरे, कनाडा (0) चौथे और आयरलैंड (0) पांचवें नंबर पर है।

9 जून को होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

पाकिस्तान का अगला मुकाबला भारत के साथ होगा, यह मैच 9 जून को खेला जाएगा। यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा। यदि भारत यह मुकाबला जीत जाती है तो पाकिस्तान पर संकट आ सकता है। तब पाकिस्तान की टीम अधिकतम 4 अंक तक पहुंच पाएगी और वह भी तब जब वह आयरलैंड और कनाडा को हराती है। ऐसा होता है तो अमेरिका ने आयरलैंड को हराया तो पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है।

अमेरिका की टीम:

कप्तान: मोनांक पटेल (विकेटकीपर)
उप-कप्तान: आरोन जोन्स
बल्लेबाज: नितीश कुमार, स्टीवन टेलर, शायन जाहंगीर
ऑलराउंडर: कोरी एंडरसन, हर्मीट सिंह, मिलिंद कुमार, निशार्ग पटेल, शेडली वैन शाल्कविक
गेंदबाज: अली खान, जसदीप सिंह, नॉस्थुस केन्जिगे, सौरभ नेत्रवलकर

पाकिस्तान की टीम:

कप्तान: बाबर आजम
बल्लेबाज: फखर जमान, साइम अयूब
विकेटकीपर: मोहम्मद रिजवान, अजम खान
ऑलराउंडर: शादाब खान, इमाद वसीम, इफ्तिखार अहमद
गेंदबाज: शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद अब्बास अफरीदी

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
37.1 ° C
37.1 °
37.1 °
40 %
4kmh
37 %
Sun
37 °
Mon
35 °
Tue
29 °
Wed
37 °
Thu
37 °

Most Popular