28.6 C
New Delhi
Friday, August 7, 2026
HomeखेलParis Paralympics 2024: अवनि लेखरा ने गोल्ड, मोना अग्रवाल ने कांस्य और...

Paris Paralympics 2024: अवनि लेखरा ने गोल्ड, मोना अग्रवाल ने कांस्य और प्रीति पाल ने जीता ब्रॉन्ज, भारत का खुला खाता

Paris Paralympics 2024: भारत ने पेरिस पैरालिंपिक में अपना खाता खोला, निशानेबाज अवनि लेखरा और मोना अग्रवाल ने क्रमशः स्वर्ण और कांस्य पदक जीता है।

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए R2 वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। अवनि ने पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ इस इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया, जो भारत के लिए बहुत गर्व की बात है। इसी प्रतियोगिता में भारत की मोना अग्रवाल ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इन दो पदकों के साथ पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने अपना खाता खोला है, जिसमें अब तक एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

अपना ही रिकॉर्ड तोड़ शूटर अवनि ने जीता पैरालंपिक में सोना

प्रतियोगिता के अंतिम शॉट से 0.8 अंक पीछे चल रही लेखरा ने ली के 6.8 अंकों की तुलना में 10.5 अंक हासिल किए और स्थान प्राप्त किया। अंत में लेखरा ने 249.7 अंक हासिल किए, जिससे उन्होंने तीन साल पहले टोक्यो में अपने पैरालिंपिक रिकॉर्ड को बेहतर बनाया।

11 साल की उम्र से ​व्हीलचेयर पर

लेखरा 11 साल की उम्र में एक कार दुर्घटना में कमर के नीचे लकवाग्रस्त हो जाने के बाद व्हीलचेयर पर हैं। लेखरा साल 2021 में टोक्यो पैरालिंपिक में निशानेबाजी में पदक जीतने वाली देश की पहली महिला निशानेबाज बन गई थीं। क्वालीफिकेशन में गत चैंपियन अवनी ने 625.8 अंक हासिल किए और इरीना शचेतनिक के बाद दूसरे स्थान पर रहीं, जिन्होंने 627.5 अंक के साथ पैरालिंपिक क्वालीफिकेशन रिकॉर्ड तोड़ा।

मोना अग्रवाल ने साधा ब्रॉन्ज पर निशाना

साल 2022 में इस खेल को खेलने वाली मोना अग्रवाल ने पेरिस पैरालंपिक 2024 के R2 वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1) स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अधिकांश समय में कड़ी टक्कर में रही थीं और उन्होंने 228.7 अंक हासिल किए। मोना अपने पहले पैरालंपिक में भाग ले रही हैं और इससे पहले दो बार की विश्व कप स्वर्ण पदक विजेता भी रह चुकी हैं। उन्होंने क्वालीफिकेशन राउंड में 623.1 अंक प्राप्त किए थे, जिससे उन्हें पांचवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश मिला था।

पीएम मोदी ने दी अवनि और मोना को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरालंपिक गेम्स में गोल्ड जीतने पर अवनि लेखरा को बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखा कि भारत ने पैरालंपिक 2024 में पदकों का खाता खोला। अवनि लेखरा को 10M एयर राइफल SH1 इवेंट में स्वर्ण जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने इतिहास भी रच दिया है क्योंकि वे 3 पैरालंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट हैं। इसके साथ ही पीएम ने मोना अग्रवाल को भी बधाई दी है।

प्रीति पाल ने जीता ब्रॉन्ज

भारत की प्रीति पाल ने महिलाओं की T35 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच डाला है। उन्होंने 14.21 सेकेंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। वह पैरा खेलों में भारत के लिए पदक जीतने वाली पहली धावक हैं। इस प्रकार से शुक्रवार को भारत की झोली में तीसरा पदक आ गया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
28.6 ° C
28.6 °
28.6 °
79 %
3kmh
100 %
Fri
28 °
Sat
35 °
Sun
36 °
Mon
38 °
Tue
32 °

Most Popular