30.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
HomeखेलParis Olympics 2024: मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने रचा इतिहास, देश...

Paris Olympics 2024: मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने रचा इतिहास, देश को दिलाया दूसरा पदक, राष्ट्रपति-पीएम और खेल मंत्री ने दी बधाई

Paris Olympics 2024: भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का नाम रोशन कर दिया। ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली महिला निशानेबाज बन गईं।

Paris Olympics 2024: भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करके भारत को गर्वान्वित किया है। मनु भाकर ने पहले व्यक्तिगत स्पर्धा में मेडल जीतकर भारत का खाता खोला, और फिर 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड टीम इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर दूसरा मेडल जीता। उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल मैच में कोरियाई जोड़ी को 16-10 से हराया। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में मनु भाकर और सरबजोत ने ओह ये जिन और ली वोनहो को मात देकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। यह उपलब्धि निश्चित रूप से न केवल उनके गांव और परिवार के लिए बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। इनके इस सफलता की खुशी पूरे देश में मनाई जा रही है।

मुझे यह उपलब्धि हासिल करने पर गर्व है: मनु भाकर

पेरिस ओलंपिक में भारत की झोली में दूसरा मेडल आने के बाद शूटर मनु भाकर भी बहुत खुश है। ओलंपिक इतिहास में एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने के बाद मनु ने कहा कि इस खास उपलब्धि को हासिल करने पर वह बहुत खुश हैं। 22 वर्षीय शूटर ने कहा कि मैं वास्तव में गर्व महसूस कर रही हूं। मैं इस उपलब्धि को हासिल करने में सक्षम होने के लिए बहुत आभार महसूस करती हूं। सभी के आशीर्वाद और प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय खेल मंत्री ने दी बधाई

मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में मनु भाकर और सरबजोत सिंह के कांस्य पदक जीतने की इस उपलब्धि पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने बधाई दी। द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजीत सिंह ने मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने देश को बेहद गौरवान्वित किया है। मैं कामना करती हूं कि भविष्य में भी इन दोनों खिलाड़ियों को और अधिक सफलता मिले। वहीं, केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने भी दोनों को बधाई दी है।

पीएम मोदी ने मनु और सरबजोत को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनु भाकर और सरबजोत स‍िंह को ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतने पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हमारे निशानेबाज हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे हैं। मनु भाकर और सरबजोत सिंह को ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने पर बधाई देता हूं। दोनों ने शानदार कौशल और टीम वर्क दिखाया है। भारत अविश्वसनीय रूप से प्रसन्न है।

कृष्णा पूनिया ने दी मनु भाकर को बधाई

भारत का राष्ट्रमंडल खेलों में प्रतिनिधित्व कर चुकीं एथलीट कृष्णा पूनिया ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। राजस्थान खेल परिषद की अध्यक्ष और पद्म पुरस्कार से सम्मानित कृष्णा पूनिया ने मनु भाकर को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि वह मनु और देशवासियों को बधाई देती हूं। शूटिंग में उन्होंने हमारे देश के लिए मेडल जीता। मुझे भारतीय दल से और भी आशाएं हैं।

एक संस्करण में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं मनु

मनु भाकर ने भारतीय खेल इतिहास में अपना नाम एक रिकॉर्ड बना लिया है। वह एक ही ओलंपिक खेलों में कई पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं। मनु ने पेरिस ओलंपिक में सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में दक्षिण कोरिया को 16-10 से हराकर कांस्य पदक जीता। इससे पहले उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था, जो भारतीय शूटिंग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर था।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
30.1 ° C
30.1 °
30.1 °
42 %
2.1kmh
0 %
Mon
45 °
Tue
46 °
Wed
45 °
Thu
45 °
Fri
44 °

Most Popular