35.9 C
New Delhi
Sunday, July 26, 2026
HomeखेलODI World Cup 2027 पर बड़ा अपडेट: रोहित-विराट के खेलने के संकेत,...

ODI World Cup 2027 पर बड़ा अपडेट: रोहित-विराट के खेलने के संकेत, BCCI सचिव का बड़ा बयान

ODI World Cup 2027: अगले साल यानी कि 2027 में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। ये टूर्नामेंट इस बार साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के दो दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलेंगे या नहीं ये एक बड़ा सवाल है। इस टूर्नामेंट के लिए BCCI ने अपना रोडमैप तैयार करना शुरू कर दिया है। इसको लेकर अब BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने बड़ा बयान दिया है। आपको बता दें कि रोहित और विराट दोनों ही टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ वनडे और आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं।

2027 के वर्ल्ड कप के लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है- देवजीत सैकिया

न्यूज एजेंसी PTI के हवाले से BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि साल 2027 के वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की तैयारियां लगातार चल रही हैं। इस प्लान को बनाने में क्रिकेट से जुड़े सभी बड़े और जरूरी लोगों की मदद ली जा रही है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को लेकर जो भी प्लानिंग हो रही है, उसे अभी मीडिया या बाहर के लोगों को नहीं बताया जाएगा। देवजीत सैकिया ने कहा बोर्ड के प्रमुख के तौर पर, हमारे पास एक्सपर्ट्स की एक बेहतरीन टीम है। हम सभी टीमों को साथ लेकर चलते हैं। जो भी फैसले लिए जाते हैं, उनमें क्रिकेट कमेटी, सिलेक्टर्स, सपोर्ट स्टाफ, हेड कोच और खुद खिलाड़ी भी शामिल होते हैं। हमारे बीच लगातार बातचीत होती रहती है।

उन्होंने आगे कहा कि इसीलिए हमें इस मुद्दे पर अलग से कोई खास बैठक करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह काम लगातार चलता रहता है। इसके अलावा मुझे नहीं लगता कि मुझे इन प्लान्स के बारे में मीडिया या आम लोगों के सामने कुछ भी कहना चाहिए, क्योंकि ये बहुत ही गुप्त और रणनीति से जुड़ी बातें हैं। मुझे इन्हें बाहर बताने का हक नहीं है। ये ऐसी बातें हैं जिन्हें बोर्ड मीटिंग के बंद कमरे के अंदर ही रहना चाहिए।

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल रहे हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा की बात करें तो वह इस वक्त अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल रहे हैं। लखनऊ में खेले गए दूसरे वनडे में उन्होंने 39 बॉल पर 48 रनों की अच्छी पारी खेली थी। वहीं विराट कोहली की बात करें तो हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से वह इस सीरीज से बाहर हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि वो अगले महीने यानी कि जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर खेले जाने वाले वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
35.9 ° C
35.9 °
35.9 °
45 %
2.3kmh
100 %
Sun
37 °
Mon
39 °
Tue
39 °
Wed
32 °
Thu
35 °

Most Popular