31.5 C
New Delhi
Tuesday, September 22, 2026
HomeखेलLionel Messi Retirement: मेसी ने अर्जेंटीना टीम से लिया संन्यास, 21 साल...

Lionel Messi Retirement: मेसी ने अर्जेंटीना टीम से लिया संन्यास, 21 साल के शानदार इंटरनेशनल करियर का हुआ अंत

Lionel Messi Retirement : फुटबॉल की दुनिया के एक सुनहरे दौर का अंत हो गया है। अर्जेंटीना के दिग्गज स्टार लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। अर्जेंटीना की जर्सी में दो दशक से ज्यादा समय तक मैदान पर जादू बिखेरने वाले मेसी अब नेशनल टीम के लिए खेलते नजर नहीं आएंगे। मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जीता था। 2026 में भी टीम मेसी की कप्तानी में फाइनल खेली, लेकिन स्पेन से हारकर लगातार दूसरा खिताब जीतने से चूक गई।

मेसी ने अपने भावुक विदाई संदेश में बताया कि यह फैसला लेना उनके लिए बेहद मुश्किल था। उन्होंने लिखा कि उन्होंने देश के लिए अपना सबकुछ दिया और अब उन्हें लगता है कि आगे देने के लिए उनके पास कुछ नहीं बचा है। मेसी के मुताबिक, यह निर्णय उनके दिल को गहराई तक चोट पहुंचाने वाला था, लेकिन उन्हें महसूस हुआ कि अब यही सही समय है।

मेसी ने लिखी इमोशनल पोस्ट

मेसी ने इंस्टाग्राम पर लिखा- फाइनल के बाद उन्होंने इस बारे में अच्छी तरह सोच-विचार करने के बाद यह तय किया है कि वह नेशनल टीम से रिटायर हो रहे हैं। यह एक ऐसा फैसला था जिसने उन्हें अंदर तक दुखाया, लेकिन उन्हें एहसास है कि अब सही समय आ गया है। उन्होंने हमेशा अपना सब कुछ दिया है, न सिर्फ हाल के सालों में जब हमने सब कुछ जीता, बल्कि उससे पहले भी। उन्होंने हमेशा इस जर्सी के लिए कड़ी मेहनत की और अपना सब कुछ झोंक दिया, ताकि आपको खुशी दे सके और फुटबॉल के जरिए आपको अर्जेंटीना का होने पर गर्व महसूस करा सके।

2022 में पूरा हुआ सपना

मेसी के अंतरराष्ट्रीय करियर का सबसे यादगार पल 2022 में आया, जब उनकी कप्तानी में अर्जेंटीना ने कतर में वर्ल्ड कप का खिताब जीता। यह अर्जेंटीना का 1986 के बाद पहला वर्ल्ड कप था। मेसी ने उस टूर्नामेंट में सात गोल किए और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।

इसके अलावा मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने 2021 और 2024 में लगातार दो बार कोपा अमेरिका का खिताब भी जीता। 2026 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाया, लेकिन खिताबी मुकाबले में स्पेन से हार के बाद अर्जेंटीना को खाली हाथ लौटना पड़ा। मेसी का यह छठा वर्ल्ड कप था। वह पुरुष वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा बार टूर्नामेंट खेलने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे। अपने करियर में उन्होंने तीन वर्ल्ड कप फाइनल खेले। 2014 में अर्जेंटीना को जर्मनी के खिलाफ हार मिली थी। वहीं, 2022 में टीम चैंपियन बनी और 2026 में उसे उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा। मेसी ने अपने आखिरी वर्ल्ड कप में आठ गोल किए और चार गोल में असिस्ट किया।

पिता के निधन के बाद करियर को लेकर उठे थे सवाल

इस महीने की शुरुआत में मेसी ने अपने पिता जॉर्ज मेसी के निधन के बाद लंबे समय तक खेल जारी रखने को लेकर संदेह जताया था। उनके पिता का 8 अगस्त को 68 साल की उम्र में निधन हो गया था। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने के बावजूद मेसी क्लब स्तर पर खेलना जारी रखेंगे। वह इस समय अमेरिका के मेजर लीग सॉकर क्लब इंटर मियामी का हिस्सा हैं। उनका मौजूदा करार 2028 MLS सीजन तक है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
31.5 ° C
31.5 °
31.5 °
70 %
1.5kmh
0 %
Tue
30 °
Wed
36 °
Thu
39 °
Fri
36 °
Sat
35 °

Most Popular