27.1 C
New Delhi
Friday, May 29, 2026
HomeखेलKhel Ratna Arjuna Award 2024: मनु भाकर, गुकेश सहित 4 को 'खेल...

Khel Ratna Arjuna Award 2024: मनु भाकर, गुकेश सहित 4 को ‘खेल रत्न’, 32 खिलाड़ियों को ‘अर्जुन’ पुरस्कार

Khel Ratna, Arjuna Award 2024: युवा निशानेबाज मनु भाकर और सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश सहित चार खिलाड़ियों को देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार 'खेल रत्न' से सम्मानित किया जाएगा जबकि 32 खिलाड़ियों को 'अर्जुन' पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

Khel Ratna Arjuna Award 2024: राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा के साथ भारत के खेल जगत में एक और गर्व का क्षण आया है। इस वर्ष, पेरिस ओलंपिक 2024 में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली युवा निशानेबाज मनु भाकर और सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, से सम्मानित किया जाएगा। मनु भाकर (निशानेबाजी) ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक जीतकर भारतीय खेल इतिहास में एक नया अध्याय लिखा। सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन बनने वाले डी. गुकेश ने अंतरराष्ट्रीय शतरंज में भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इन पुरस्कारों के माध्यम से विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मान्यता दी जाएगी। 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में सुबह 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी।

खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ी

पेरिस ओलंपिक 2024 और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले चार खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा। इन चारों ने अपने-अपने खेलों में भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

मनु भाकर (निशानेबाजी):

पेरिस ओलंपिक 2024 में व्यक्तिगत इवेंट में कांस्य पदक जीता। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ कांस्य पदक जीता। यह दोहरी कामयाबी मनु को भारतीय निशानेबाजी में एक नई पहचान दिलाती है।

डी. गुकेश (शतरंज):

युवा वर्ल्ड चैंपियन 2024 में 12 दिसंबर को सिंगापुर में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में चीन के डिंग लिरेन को हराकर खिताब जीता। मात्र 18 साल की उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

हरमनप्रीत सिंह (हॉकी):

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए गर्व का क्षण बनाया।

प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स):

पैरा हाई जंपर प्रवीण ने पेरिस पैरालंपिक में टी64 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। देश का नाम विश्व स्तर पर रौशन किया। इस श्रेणी में खिलाडियों के घुटने से नीचे एक या दोनों पैर नहीं होते है। ऐसे में ये खिलाड़ी कृत्रिम पैर से दौड़ते है।

अर्जुन अवॉर्ड 2024

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 में खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और योगदान के लिए खिलाड़ियों, कोचों, और संस्थानों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। ये पुरस्कार न केवल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हैं बल्कि खेल कोचिंग और खेल प्रोत्साहन में योगदान देने वाले संगठनों की भी सराहना करते हैं। 32 खिलाड़ियों को इस साल उनके खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

  1. ज्योति याराजी (एथलेटिक्स)
  2. अन्नू रानी (एथलेटिक्स)
  3. नीतू (मुक्केबाजी)
  4. स्वीटी (मुक्केबाजी)
  5. वंतिका अग्रवाल (शतरंज)
  6. सलीमा टेटे (हॉकी)
  7. अभिषेक (हॉकी)
  8. संजय (हॉकी)
  9. जरमनप्रीत सिंह (हॉकी)
  10. सुखजीत सिंह (हॉकी)
  11. राकेश कुमार (पैरा तीरंदाजी)
  12. प्रीति पाल (पैरा एथलेटिक्स)
  13. जीवनजी दीप्ति (पैरा एथलेटिक्स)
  14. अजीत सिंह (पैरा एथलेटिक्स)
  15. सचिन सरजेराव खिलारी (पैरा एथलेटिक्स)
  16. धरमबीर (पैरा एथलेटिक्स)
  17. प्रणव सूरमा (पैरा एथलेटिक्स)
  18. एच होकाटो सेमा (पैरा एथलेटिक्स)
  19. सिमरन जी (पैरा एथलेटिक्स)
  20. नवदीप (पैरा एथलेटिक्स)
  21. नितेश कुमार (पैरा बैडमिंटन)
  22. तुलसीमथी मुरुगेसन (पैरा बैडमिंटन)
  23. नित्या श्री सुमति सिवान (पैरा बैडमिंटन)
  24. मनीषा रामदास (पैरा बैडमिंटन)
  25. कपिल परमार (पैरा जूडो)
  26. मोना अग्रवाल (पैरा शूटिंग)
  27. रुबीना फ्रांसिस (पैरा शूटिंग)
  28. स्वप्निल सुरेश कुसाले (शूटिंग)
  29. सरबजोत सिंह (शूटिंग)
  30. अभय सिंह (स्क्वैश)
  31. साजन प्रकाश (तैराकी)
  32. अमन (कुश्ती)

खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार (आजीवन)

  • सुच्चा सिंह (एथलेटिक्स)
  • मुरलीकांत राजाराम पेटकर (पैरा-तैराकी) द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी)
  • सुभाष राणा (पैरा-शूटिंग)
  • दीपाली देशपांडे (शूटिंग)
  • संदीप सांगवान (हॉकी)

द्रोणाचार्य पुरस्कार (आजीवन श्रेणी)

  • एस. मुरलीधरन (बैडमिंटन)
  • अर्मांडो एग्नेलो कोलाको (फुटबॉल)

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार

  • फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया

यह भी पढ़ें-

IND Vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत की 184 रन से शर्मनाक हार, सीरीज में 1-2 से पिछड़ा

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
27.1 ° C
27.1 °
27.1 °
57 %
5.7kmh
75 %
Fri
29 °
Sat
40 °
Sun
37 °
Mon
38 °
Tue
41 °

Most Popular