23.9 C
New Delhi
Monday, October 12, 2026
HomeखेलIPL 2025: आईपीएल 2025 के पहले सुपर ओवर में दिल्ली ने मारी...

IPL 2025: आईपीएल 2025 के पहले सुपर ओवर में दिल्ली ने मारी बाजी, स्टब्स ने छक्का लगाकर दिलाई जीत

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का पहला सुपर ओवर बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में देखने को मिला, जब दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला रोमांचक अंदाज़ में टाई हो गया। मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकला, जिसमें दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन कर राजस्थान को शिकस्त दी और प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई। स्टब्स ने सुपर ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाकर दिल्ली को जीत की दहलीज पार कराई। आईपीएल 2025 में यह मुकाबला रोमांच और रणनीति से भरपूर रहा। दिल्ली की जीत ने टूर्नामेंट को और रोमांचक बना दिया है और प्रशंसकों के लिए आगे के मैचों में रोमांच और भी बढ़ने की उम्मीद है।

IPL 2025: लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने किया शानदार प्रदर्शन

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 188/5 का स्कोर खड़ा किया। दिल्ली की ओर से अभिषेक पोरेल ने 49 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान केएल राहुल ने 38 रन बनाए। जोफ्रा आर्चर और वानिंदु हसरंगा ने क्रमश: दो और एक विकेट चटकाए। दिल्ली के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार के बाद राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन काफी निराश नजर आए। सैमसन खुद इस मैच में चोटिल होने के कारण अपना पूरा योगदान नहीं दे पाए।

IPL 2025: जायसवाल और सैमसन ने पावरप्ले में जोड़े 63 रन

जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने भी दमदार शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन की जोड़ी ने पावरप्ले में 63 रन जोड़े। सैमसन ने विप्रज निगम की गेंदों पर शानदार शॉट्स लगाए, लेकिन एक गेंद को खेलने के प्रयास में पसलियों में चोट लगने के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। जायसवाल ने 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि नितीश राणा ने भी उतनी ही शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 51 रन बनाए।

IPL 2025: स्टार्क ने मैच को सुपर ओवर तक खींचा

रियान पराग को अक्षर पटेल ने आउट किया और फिर मिशेल स्टार्क ने राणा को एक बेहतरीन यॉर्कर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। अंत के ओवरों में ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले, लेकिन स्टार्क ने आखिरी ओवर में जबरदस्त गेंदबाजी की और मैच को सुपर ओवर तक खींच लाया।

सुपर ओवर में दिल्ली ने दिखाया दम

सुपर ओवर में राजस्थान ने पहले बल्लेबाज़ी की, लेकिन कुलदीप यादव की बेहतरीन गेंदबाज़ी के सामने सिर्फ 9 रन ही बना सकी। जवाब में दिल्ली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आक्रामक बल्लेबाज़ी की और दो गेंद शेष रहते ही मुकाबला जीत लिया। इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के कुल 5 जीत हो गए हैं और टीम प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। सुपर ओवर में राजस्थान ने 11 बनाए। इसके जवाब में दिल्ली ने चौथी गेंद पर 13 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

दिल्ली के प्रदर्शन की झलक

दिल्ली की गेंदबाजी और फील्डिंग दोनों ही मोर्चों पर कसी हुई दिखी। कुलदीप यादव ने मध्य ओवरों में महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए, वहीं अक्षर पटेल ने किफायती गेंदबाज़ी की। मिचेल स्टार्क का आखिरी ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

राजस्थान के लिए क्या रही कमी

राजस्थान ने हालांकि लक्ष्य का पीछा करते हुए बेहतरीन शुरुआत की, लेकिन मध्य ओवरों में लय टूट गई। सैमसन का चोटिल होकर बाहर जाना टीम के लिए बड़ा झटका रहा। अंतिम ओवरों में अनुभव की कमी भी टीम पर भारी पड़ी।

DC vs RR Highlights:

दिल्ली कैपिटल्स: 20 ओवर में 188/5
(अभिषेक पोरेल 49, केएल राहुल 38; जोफ्रा आर्चर 2-32, वानिंदु हसरंगा 1-38)
राजस्थान रॉयल्स: 20 ओवर में 188/4
(नीतीश राणा 51, यशस्वी जायसवाल 51; अक्षर पटेल 1-23, कुलदीप यादव 1-33)

सुपर ओवर:

राजस्थान रॉयल्स – 9 रन
दिल्ली कैपिटल्स – लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की

यह भी पढ़ें:-

IPL 2025: गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका, ग्लेन फिलिप्स ग्रोइन पूरे सीजन से बाहर

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
23.9 ° C
23.9 °
23.9 °
68 %
3.9kmh
67 %
Sun
24 °
Mon
31 °
Tue
31 °
Wed
35 °
Thu
35 °

Most Popular