27.3 C
New Delhi
Friday, September 25, 2026
HomeखेलIPL 2024 : बेंगलुरु को मुंबई ने 7 विकेट से हराया, सूर्या-ईशान...

IPL 2024 : बेंगलुरु को मुंबई ने 7 विकेट से हराया, सूर्या-ईशान ने ठोके तूफानी अर्धशतक

IPL 2024 : इशान किशन और सूर्यकुमार यादव की शानदार पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 7 विकेट से हरा दिया। मैच में छक्कों की बारिश हुई।

IPL 2024 : मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को उसके घरेलू मैदान पर 7 विकेट से आसानी से हरा दिया है। आरसीबी ने पहले खेलते हुए 196 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और इशान किशन ने तूफानी शुरुआत दी। रोहित और किशन के बीच 101 रन की बेहतरीन और तेज साझेदारी हुई। इशान किशन ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और उन्होंने 34 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने पहले 6 ओवर में 72 रन बनाए। इस बीच रोहित ने 24 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 38 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव भी फॉर्म में वापस आ गए हैं और उन्होंने सिर्फ 17 गेंदों में अर्धशतक बनाया। सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी में 52 रन बनाए और पारी के अंत में हार्दिक पंड्या ने भी 6 गेंदों में 21 रनों का योगदान दिया।

27 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीता मैच

मुंबई ने पहले 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए थे। हालांकि 12वें ओवर में रीस टॉपले ने अविश्वसनीय कैच पकड़कर रोहित शर्मा को वापस पवेलियन भेज दिया। लेकिन एक प्रभावशाली खिलाड़ी के रूप में आए सूर्यकुमार यादव ने आरसीबी के गेंदबाजों को पागल कर दिया। अगले 2 ओवर में गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई, जिसके चलते 12 ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई का स्कोर 151 रन तक पहुंच गया था। 10 ओवर के बाद टीम जहां 111 रन के स्कोर पर थी, वहीं अगले 3 ओवर में 58 रन बने, जिससे 13वें ओवर तक मुंबई का स्कोर 169 रन पहुंच गया। लेकिन 14वें ओवर में सूर्यकुमार यादव आउट हो गए। आखिरी 6 ओवर में मुंबई को सिर्फ 16 रन चाहिए थे। इसके साथ ही मुंबई ने यह मैच 27 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीत लिया है।

सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन का तूफान

मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मैच में आरसीबी के गेंदबाज टिक नहीं सके। एक तरफ ईशान किशन ने पहले 10 ओवर में ही धमाल मचा दिया। पावरप्ले ओवर खत्म होने से पहले ही किशन ने अर्धशतक बना लिया था। किशन ने अपनी 69 रन की पारी में 7 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं 14वें ओवर में आउट होने से पहले सूर्यकुमार यादव ने विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थीं। उन्होंने 19 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के लगाते हुए 52 रन बनाए। किशन और सूर्यकुमार की पारी ने मुंबई इंडियंस के लिए मैच को एकतरफा बना दिया।

बुमराह ने 5 विकेट लिए

इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जसप्रीत बुमराह के कहर से बचते हुए 8 विकेट पर 196 रन बनाए। उसकी तरफ से फाफ डु प्लेसिस ने सर्वाधिक 61 रन (40 गेंद) बनाए। फाफ ने लगातार झटकों के बीच टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। रजत पाटीदार ने 26 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों में 53 रन बनाए। मैच में जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए। आईपीएल 2024 में यह पहला मौका था जब किसी गेंदबाज ने एक ही पारी में 5 बल्लेबाजों को आउट किया।

विराट ने निराश किया

मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मैच में विराट कोहली उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। वह 9 गेंदों में 3 रन बनाकर बुमराह का शिकार बने। मौजूदा टूर्नामेंट में यह विराट का सबसे कम स्कोर है। ग्लेन मैक्सवेल एक बार फिर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। कैमरून ग्रीन की जगह टीम में शामिल किए गए विल जैक्स ने सिर्फ 8 रन बनाए।

RELATED ARTICLES
New Delhi
few clouds
27.3 ° C
27.3 °
27.3 °
73 %
5.7kmh
11 %
Fri
27 °
Sat
29 °
Sun
27 °
Mon
28 °
Tue
33 °

Most Popular