30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
HomeखेलIPL 2024 : रोहित और नमन की तूफानी पारी गई बेकार, मुंबई...

IPL 2024 : रोहित और नमन की तूफानी पारी गई बेकार, मुंबई को 18 रन से हराया

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रन से हरा दिया।

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रन से हरा दिया। इस जीत के बाद भी लखनऊ प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। अब अंतिम चार में पहुंचने के लिए सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स ही बची हुई है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपरजायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल और निकोलस पूरन के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 214 रन बनाए। 215 रन के जवाब में मुंबई इंडियंस सिर्फ 196 रन बना सकी। इस प्रकार से मुंबई को 18 रनों हार का सामना करना पड़ा।

मुंबई ने टॉस जीतकर की गेंदबाजी

इस मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ सुपरजायंट्स को कप्तान केएल राहुल और देवदत्त पडिकल ने शुरुआत दी। पहले ही ओवर में पडिकल बिना खाता खोले ही चलते बने। इसके बाद मार्कस स्टॉयनिस ने कप्तान का साथ दिया। वह 28 रन बनाए। दीपक हुड्डा भी कुछ खास नहीं कर पाए और 11 रन बनाकर आउट हो गए।

राहुल और पूरन ने संभाली पारी

केएल राहुल और निकोलस पूरन ने पारी संभालते हुए तेजी से रन बनाए। पूरन ने 19 गेंदों अपना अर्धशतक पूरा किया। सिर्फ 29 गेंदों में 8 छक्के और 5 चौकों की मदद से 75 रन बनाए। नुवान तुषारा की गेंद पर चलते बने। आयुश बदोनी ने 10 गेंदों में 22 और क्रुणाल पंड्या ने 7 गेंदों में 12 रन बनाए। केएल राहुल ने 41 गेंदों में 55 रन की पारी खेली। इस प्रकार से पूरी टीम 214 रन बनाए।

बेकार गई रोहित और नमन धीर की पारी

215 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस  टीम की शुरुआत शानदार रही। रोहित शर्मा के साथ डेवाल्ड ब्रेविस ने 6 ओवर में 53 रन जोड़े। इसके बाद 9वें ओवर में मुंबई का पहला विकेट गिरा और ब्रेविस 23 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद एक के बाद विकेट गिरने लगे। 120 रन तक पहंचते पहुंचते मुंबई ने 5 विकेट खो दिए थे। रोहित शर्मा 38 गेंदों में 68 रन बनाए। आखिर में नमन धीर ने 28 गेंदों में नाबाद 62 रन का शानदार पारी खेली। लेकिन मुंबई को हार का सामना करना पड़ा। यह मैच भले ही बेकार रहा हो, लेकिन सभी की निगाहें आज बेंगलुरु में RCB और CSK के बीच होने वाले हाई-स्टेक मुकाबले पर टिकी होंगी।

लखनऊ सुपरजायंट्स

केएल राहुल, देवदत्त पड़िक्कल, मार्कस स्टॉयनिस, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, आयुष बदौनी, क्रुणाल पांड्या, अरशद ख़ान, मैट हेनरी, मोहसिन ख़ान, रवि बिश्नोई।
इंपैक्ट सब : नवीन उल हक, ऐश्टन टर्नर, सिद्धार्थ एम, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम।

मुंबई इंडियंस

नमन धीर, डिवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, नेहाल वढ़ेरा, इशान किशन, रोमारियो शेफर्ड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा।
इंपैक्ट सब : रोहित शर्मा, आकाश मधवाल, टिम डेविड, कार्तिकेय सिंह, शम्स मुलानी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
30.1 ° C
30.1 °
30.1 °
35 %
4.1kmh
20 %
Tue
32 °
Wed
35 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
37 °

Most Popular