25.9 C
New Delhi
Thursday, October 15, 2026
HomeखेलIPL 2024: तिलक की तूफानी पारी नहीं आई मुंबई के काम, दिल्ली...

IPL 2024: तिलक की तूफानी पारी नहीं आई मुंबई के काम, दिल्ली ने रोमांचक मुकाबले में 10 रन से हराया

IPL 2024: आईपीएल 2024 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हराया। 258 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई 9 विकेट खोकर 247 रनों पर ही ढेर हो गई।

IPL 2024 : इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 43वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया है। शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 257 रन बनाए। 258 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने काफी संघर्ष किया। मुंबई की टीम 9 विकेट खोकर 247 रन ही बना सकी। इस तरह दिल्ली ने 10 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर सीजन की 5वीं जीत हासिल की और अंक तालिका में 5वें स्थान पर कब्जा कर लिया।

दिल्ली ने मुंबई को 10 रन से हराया

मुंबई टीम की ओर से तिलक वर्मा 32 गेंदों पर 63 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने 46 रन का योगदान दिया। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा टोटल स्कोर बोर्ड पर टांगा। टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 257 रन बनाए। जैक फ्रेजर मेकगर्क ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 27 गेंदों पर 84 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स् ने 25 गेंदों पर नाबाद 48 रन जड़े।

जैक फ्रेसर ने 15 गेंद बनाया अर्धशतक

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। दिल्ली की शुरुआत धमाकेदार रही। मुंबई के खिलाफ पहले 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 92 रन बना डाले। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेसर मैकगर्क ने 24 गेंदों में 78 रन जोड़े। मैकगर्क 27 गेंदों में 6 छक्के और 11 चौकों की मदद से 84 रन बनाकर पीयूष चावला का शिकार हुए। 10वें ओवर में पोरेल भी 36 रन बनाकर आउट हो गए।

दिल्‍ली की पारी

जैक फ्रेजर मैकगर्क (84) और शाई होप (41) व ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स (नाबाद 48) की पारियों की बदौलत दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 257 रन बनाए। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी दिल्‍ली को मैकगर्क ने तूफानी शुरुआत दिलाई और केवल 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। जैक फ्रेजर को अभिषेक पोरेल (36) का अच्‍छा साथ मिला और दोनों ने पहले विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की। पीयूष चावला ने मैकगर्क को डीप मिडविकेट पर मोहम्‍मद नबी के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा।

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन

ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह।

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्जे/जे रिचर्डसन, खलील अहमद, मुकेश कुमार।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.9 ° C
25.9 °
25.9 °
56 %
4.8kmh
9 %
Thu
27 °
Fri
30 °
Sat
34 °
Sun
35 °
Mon
35 °

Most Popular