30.1 C
New Delhi
Tuesday, September 22, 2026
HomeखेलICC Rankings में बड़ा उलटफेर! जो रूट और शुभमन गिल को झटका,...

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! जो रूट और शुभमन गिल को झटका, बाबर आजम को भी भारी नुकसान

ICC ने एक बार फिर से नई टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। इस दफा भी कई सारे उलटफेर नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल को इस बार नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम फिर टॉप 10 से बाहर चले गए हैं। इस बीच स्टीव स्मिथ को जरूर एक स्थान का फायदा मिला है।

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बाद पहली ICC रैंकिंग आई सामने

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बाद आईसीसी की नई टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। खास बात ये है कि इंग्लैंड के हैरी ब्रूक अभी भी पहले नंबर की कुर्सी पर का​बिज हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 856 की चल रही है। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ अब एक स्थान आगे निकल गए हैं। स्मिथ 840 की रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। जो रूट को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे 820 की रेटिंग के साथ नंबर तीन पर चले गए हैं। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही सीरीज के दूसरे मैच में वे ज्यादा रन नहीं बना पाए थे, इसका नुकसान उन्हें हुआ है।

शुभमन गिल टॉप 10 से बाहर होने के करीब, पंत का सातवें नंबर पर कब्जा बरकरार

इस बीच भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल अभी टॉप 10 से बाहर तो नहीं हुए हैं, लेकिन उनके लिए खतरा जरूर नजर आने लगा है। गिल को इस बार दो स्थानों का नुकसान हुआ है और वे 709 की रेटिंग के साथ नंबर 9 पर चले गए हैं। हालांकि भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 713 की रेटिंग के साथ नंबर सात पर बने हुए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को हुआ है। वे अब टॉप 10 से बाहर होकर सीधे नंबर 15 पर चले गए हैं। उनकी रेटिंग घटकर 679 की हो चुकी है। हालांकि पाकिस्तान के ही साउद शकील ने 15 स्थानों की छलांग मारी है और वे 18वें स्थान पर पहुंचने में कामयाब हो गए हैं।

डेरिल मिचेल को भी हुआ हल्का सा फायदा

ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड 811 की रेटिंग के साथ नंबर 4 पर हैं। साउथ अफ्रीका के टेम्बा बावुमा नंबर 5 और न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र छठे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को भी एक स्थान का हल्का सा फायदा हुआ है। वे अब आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30.1 ° C
30.1 °
30.1 °
66 %
1.5kmh
0 %
Tue
35 °
Wed
37 °
Thu
39 °
Fri
37 °
Sat
38 °

Most Popular