40.7 C
New Delhi
Monday, July 13, 2026
HomeखेलICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026: जानिए मैच कब शुरू होंगे, फैंस...

ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026: जानिए मैच कब शुरू होंगे, फैंस के लिए पूरे दिन क्रिकेट का शेड्यूल तय

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के शुरू होने में अब कुछ ही घंटे का वक्त बचा है। इससे पहले सभी टीमें अपने अपने वार्मअप मैच खेलकर तैयारियों को आखिरी अंजाम दे रही हैं। भारतीय महिला टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए अपनी प्रैक्टिस मैच में वेस्टइंडीज को करारी शिकस्त दी है। इससे उसके हौसले बुलंद हैं। इस बीच आप ये जान लीजिए कि विश्व कप के मैच कितने बजे से शुरू होंगे। मैचों को तीन टाइम कराया जा रहा है। इसलिए सभी का वक्त पता होना जरूरी है, नहीं तो आपसे कोई ना कोई मैच छूट ही जाएगा।

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का पहला मैच 12 जून को, रात 11 बजे भारत में देखा जा सकेगा ये मुकाबला

इस बार का महिला टी20 विश्व कप इंग्लैंड में हो रहा है। भारत और इंग्लैंड के वक्त में काफी अंतर है। ब्रिटेन का समय भारत से 4 घंटे 30 मिनट पीछे होता है। आईसीसी टूर्नामेंट का आगाज 12 जून से होने जा रहा है। पहले दिन मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच भिड़ंत होगी। भारतीय समय अनुसार ये मैच रात में 11 बजे से शुरू होगा। जो अगर पूरा खेला गया तो तीन बजे तक चल सकता है। पहले दिन एक ही मैच खेला जाएगा। इसके बाद आएगा दूसरा दिन। 13 जून को तीन मैच खेले जाएंगे। इनका वक्त भी आप अभी से जान लीजिए।

सुबह 11 बजे, दोपहर तीन बजे और शाम सात बजे से शुरू होंगे टी20 विश्व कप के मैच

विश्व कप 2026 के दूसरे दिन शनिवार को पहला मैच स्कॉटलैंड और आयरलैंड की महिला टीमों के बीच खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समय अनुसार दिन में तीन बजे से खेला जाएगा। इसके बाद उसी दिन दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की महिला टीमें आमने सामने होंगी। ये मैच भारतीय समय अनुसार शाम को सात बजे से देखा जा सकेगा। इसी दिन का तीसरा मैच वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला भारत में रात 11 बजे से लाइव देखा जा सकेगा। यानी तीनों मैच के बीच करीब चार घंटे का गैप रखा गया है। जब एक मैच खत्म हो जाएगा, उसके बाद दूसरा मैच शुरू होगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच 14 जून को खेला जाएगा टी20 विश्व कप का मुकाबला

पहले दो दिन भारत की महिला टीम मैदान में नहीं उतरेगी। उसका नंबर तीसरे दिन आएगा। लेकिन ये उस दिन का पहला मैच नहीं होगा। 14 जून यानी टूर्नामेंट के तीसरे दिन पहला मैच बांग्लादेश ओर नीदरलैंड्स की महिला टीमों के बीच दिन में तीन बजे से मैच होगा। इसके बाद शाम को सात बजे टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी। इस दिन शाम को सात बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जो रात करीब 11 बजे तक चलने की संभावना है। इस दिन तीसरा मैच यानी रात 11 बजे कोई मुकाबला नहीं है।

इस बार 12 टीमें ले रही हैं आईसीसी टूर्नामेंट में हिस्सा, बनाए गए हैं दो ग्रुप

इस बार के टी20 महिला विश्व कप में कुल मिलाकर 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। भारत का ग्रुप ए है। इसमें पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स और साउथ अफ्रीका की टीमों को जगह मिली है। भारतीय टीम लीग फेज में कुल मिलाकर 5 मैच खेलेगी। उसके बाद अंक तालिका की में जो भी नंबर होगा, उसके आधार पर आगे के मैचों का शेड्यूल तय होगा। अच्छी बात ये है कि भले ही दिन में तीन बजे और रात में 11 बजे से मैच होने हों। लेकिन भारतीय महिला टीम के सभी लीग मैच शाम को सात बजे से ही खेले जाएंगे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
40.7 ° C
40.7 °
40.7 °
24 %
4kmh
66 %
Mon
40 °
Tue
41 °
Wed
41 °
Thu
41 °
Fri
40 °

Most Popular