37.1 C
New Delhi
Saturday, May 2, 2026
Homeखेलटीम इंडिया के फैंस के लिए खुशखबरी! इस तारीख को खेलेगी भारत...

टीम इंडिया के फैंस के लिए खुशखबरी! इस तारीख को खेलेगी भारत अपना अगला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला

टीम इंडिया के खिलाड़ी टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद आराम कर रहे हैं।  जल्द ही करीब करीब सभी खिलाड़ी आईपीएल में नजर आएंगे। बीसीसीआई ने पहले फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है। टीमों के कैंप भी शुरू हो गए हैं। इस बीच आपको ये बात भी जाननी चाहिए कि भारतीय टीम अपना अगला टी20 इंटरनेशनल मैच कब खेलेगी। इसकी तारीख सामने आ गई है।

न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया ने जीता टी20 विश्व कप का खिताब

भारतीय क्रिकेट ​टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का​ खिताब जीतकर इतिहास रचने का काम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर कमाल कर दिया। सूर्यकुमार यादव पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में कप्तानी कर रहे थे और पहली ही बार में उन्होंने खिताब जीत लिया।

अब सभी भारतीय खिलाड़ी खेलेंगे आईपीएल, 28 मार्च से होगा आगाज

इस बीच टीम इंडिया के प्लेयर्स अब आईपीएल खेलेंगे, जो 28 मार्च से शुरू हो रहा है। उम्मीद है कि 31 मई को इसका फाइनल खेला जाएगा। इस बीच टीम इंडिया की अगली सीरीज की बात की जाए तो वे जून में हैं। आईपीएल खत्म होने के बाद जून में अफगानिस्तान की टीम भारत दौरे पर आएगी। इसमें एक टेस्ट और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। इस सीरीज में कोई भी टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज नहीं है। भारतीय टीम जुलाई में इंग्लैंड के एक लंबे दौरे पर जाएगी।

टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे का ये है शेड्यूल

भारत और इंग्लैंड के बीच जुलाई में सीरीज खेली जाएगी। इसमें तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। टी20 विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया इसी सीरीज में पहली बार टी20 इंटरनेशल मैच खेलती हुई नजर आएगी। अच्छी बात ये है कि आईपीएल के बाद सभी खिलाड़ियों को आराम करने का पूरा वक्त मिल जाएगा, इसके बाद इंग्लैंड सीरीज होगी। टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला एक जुलाई को खेला जाएगा, जो 11 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वैसे बात ध्यान रखनी पड़ेगी कि अब अगले साल वनडे विश्व कप है, इसलिए सभी की नजर टी20 विश्व कप नहीं, बल्कि वनडे पर होगी। इसके बाद टीम इंडिया टी20 इंटरनेशनल मैच कब खेलेगी, ये अभी तय नहीं है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
37.1 ° C
37.1 °
37.1 °
32 %
2.6kmh
20 %
Sat
40 °
Sun
43 °
Mon
40 °
Tue
39 °
Wed
37 °

Most Popular