28.1 C
New Delhi
Monday, February 16, 2026
Homeधर्मTulsi plant: घर में तुलसी के पास ना लगाएं ये पौधे, भुगतने...

Tulsi plant: घर में तुलसी के पास ना लगाएं ये पौधे, भुगतने पड़ सकते हैं अशुभ परिणाम

Tulsi plant: हिन्दू धर्म शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधें में माँ लक्ष्मी का वास माना जाता है| कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता हैऔर सुबह-शाम दीपक जलाकर तुलसी की पूजा की जाती है, उस घर में सुख-शांति रहती और सभी नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं| ऐसा माना जाता है कि जिनके घरों में तुलसी का पौधा होता है, वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी का पौधा लगाते वक़्त कुछ सावधानियां रखनी चाहिए|

Tulsi plant: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा करना शुभ माना जाता है| हिन्दू धर्म शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधें में माँ लक्ष्मी का वास माना जाता है| कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता हैऔर सुबह-शाम दीपक जलाकर तुलसी की पूजा की जाती है, उस घर में सुख-शांति रहती और सभी नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं| ऐसा माना जाता है कि जिनके घरों में तुलसी का पौधा होता है, वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी का पौधा लगाते वक़्त कुछ सावधानियां रखनी चाहिए|

वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को लगाने के कुछ नियमों के बारे में भी बताया गया है। माना जाता है कि अगर कोई इन सावधानियों को नजरअंदाज करता है या इन नियमों को पालन नहीं करता है तो उस व्यक्ति को उसके कुछ बुरे परिणाम करने से तुलसी का पौधा सदैव हरा-भरा रहता है और घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। आइए जानते हैं घर में तुलसी को लगाने के नियमों के बारे में।

दक्षिण दिशा में ना लगाएं Tulsi plant:

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा में हमारे पितरों का स्थान होता है| इसलिए भूलकर भी घर की दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए| मान्यता है कि इस दिशा में तुलसी का पौधा रखने से व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है| घर का ईशान कोण तुलसी का पौधा लगाने के लिए शुभ माना जाता है।

इन जगहों पर ना रखें तुलसी का पौधा:

वास्तु शास्त्र कहता है कि तुलसी के पौधे को अंधेरे में नहीं रखना चाहिए| पौधे को लगाने के लिए आप ऐसा स्थान चुनें जहाँ अच्छी धूप आती हो | इसलिए कभी भी घर के बेसमेंट में तुलसी का पौधा ना रखें| साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें की यह पौधा किसी गमले में लगाया जाए|

जमीन पर तुलसी का पौधा लगाना अशुभ माना जाता है| हमे सनातन धर्म में तुसली का पौधा बहुत पवित्र माना जाता है इसलिए कभी भी किसी कूड़ेदान, झाड़ू या जूते इसके पास नहीं रखना चाहिए। हमेशा पौधे के आसपास साफ-सफाई रखें।

कैक्टस का पौधा:

शास्त्रों में कहा गया है कि कैक्टस का पौधा राहु का प्रतीक होता है। इसलिए तुलसी के पेड़ के पास कैक्टस का पौधा नहीं लगाना चाहिए। हमें शास्त्रों में तुलसी के पास कैक्टस का पौधा लगाना बहुत अशुभ माना जाता है| कहा जाता है कि कैक्टस को तुलसी के पौधे के पास लगाने से घर में नकारात्मकता आती है।

कांटेदार पौधे:

कैक्टस के अलावा भी किसी भी प्रकार के कांटेदार पौधे तुलसी के पास नहीं लगाने चाहिए। हिन्दू धर्म में तुलसी का पौधा बेहद पवित्र माना जाता है।ऐसी मान्यता है कि किसी भी कांटेदार पौधें को तुलसी के पास रखने से उनका अपमान होता है। इसलिए तुलसी के पास कांटेदार पौधे लगाने से भी बचना चाहिए।

शमी का पौधा:

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुलसी और शमी के पौधे को एक साथ लगाया जा सकता है| माना जाता है की शमी के पौधें में भगवान शनि का वास होता है| वास्तु शास्त्र के अनुसार शमी और तुलसी का पौधा घर में एक साथ लगाया जाए तो घर के लिए एक सुरक्षा कवच बनता है तथा साथ ही नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है| परन्तु धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसे तुलसी के पौधे से कम से कम 4-5 फीट की दूरी पर लगाना चाहिए |

मोटे तने वाले पौधे:

तुलसी के पौधे के किसी तने एवं छायादार पौधा लगाने से तुलसी की प्रगति रुक जाती है| इसलिए भूलकर भी तुलसी के पौधे के पास मोटे तने वाले और छायादार पौधे नहीं लगाने चाहिए।

तुलसी का पूजन मंत्र:

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी पूजन के दौरान मां तुलसी के मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है|

तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।

धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।

लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।

तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं| विभिन्न माध्यमों से एकत्रित करके ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि का होना संयोग मात्र है| Bynewsindia.com इसकी पुष्टि नहीं करता है|

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
28 %
2.1kmh
0 %
Mon
28 °
Tue
29 °
Wed
29 °
Thu
29 °
Fri
31 °

Most Popular