31.5 C
New Delhi
Thursday, July 2, 2026
Homeधर्मMahashivratri 2024: महाशिरात्रि पर कर लें ये खास उपाय, चमक उठेगी किस्मत,...

Mahashivratri 2024: महाशिरात्रि पर कर लें ये खास उपाय, चमक उठेगी किस्मत, हर मनोकामना होगी पूरी

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि भारत में मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्यौहार है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फागुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि हमारी सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ था। पौराणिक कथाओं के अनुसार, अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय के साथ इस सृष्टि का आरम्भ हुआ। इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह भी हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा की जाती है।

महाशिवरात्रि का महत्व:

महाशिवरात्रि के दिन शिवभक्त पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ व्रत रखते हैं और महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। शिवभक्तों द्वारा मंदिरो में भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, रुद्राभिषेक और जागरण किया जाता हैं। विवाहित स्त्रियां अपने सुहाग की लम्बी उम्र के लिए भगवान शिव की पूजा करती हैं। वहीं अविवाहित लड़कियां अपने लिए योग्य साथी को पाने के लिए इस दिन पूजा करती हैं और व्रत रखती हैं।

कुछ खास उपायों से प्रसन्न होंगे भोलेनाथ:

हर साल आने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि को सबसे बड़ी व महत्वपूर्ण माना जाता है| पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। भारत सहित पूरी दुनिया में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। ज्योतिषियों का अनुसार महाशिवरात्रि के पावन दिन पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के कुछ खास उपाय करने से हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

इन सरल उपायों से बदलें अपना भाग्य:

—शादी में आ रही बाधा को दूर करने के लिए शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर दूध और केसर मिलाकर चढ़ाने से शीघ्र विवाह का योग बनता है।

— धन प्राप्ति हेतु भगवान शिव का स्मरण करते हुए मछलियों को आटे की गोलियां खिलानी चाहिए |

— अपने सभी सपनों को साकार करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन 21 बील्व पत्रों पर ॐ नम: शिवाय चंदन से लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।

— शिवरात्रि के दिन बैल को हरा चारा खिलाने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी और सभी कष्ट दूर होंगे।

— ऐसा माना जाता है कि शिवरात्रि पर गरीबों को भोजन कराने से घर में कभी धान्य की कमी नहीं होगी और आपके पितरों की आत्मा को भी शांति मिलेगी।

— शिवलिंग पर एक लोटा जल लें और उसमें काले तिल डालकर भोलेनाथ का अभिषेक करें और “ॐ नम: शिवाय” मंत्र का जप करें। इससे मन को शांति मिलेगी।

—आय वृद्धि के लिए किसी योग्य ब्राह्मण से सलाह लेकर आप महाशिवरात्रि पर अपने घर में पारद शिवलिंग की स्थापना करें और प्रतिदिन उसका पूजन करें।

—महाशिवरात्रि के दिन आटे से ग्यारह शिवलिंग बनाकर इनका ग्यारह बार जलाभिषेक करने से संतान प्राप्ति की संभावना बनती है।

—अगर घर में कोई बीमार है तो उसके अच्छे स्वास्थ के लिए शिवलिंग का 101 बार जलाभिषेक करें। साथ ही ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूँ हौं का जप करते रहें।

—महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर तिल चढ़ाने से पाप नष्ट होते हैं और जौ चढ़ाने से सुख बढ़ता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
31.5 ° C
31.5 °
31.5 °
58 %
1.6kmh
60 %
Thu
38 °
Fri
41 °
Sat
39 °
Sun
42 °
Mon
35 °

Most Popular