32 C
New Delhi
Wednesday, September 16, 2026
Homeधर्मHoli 2024: होली कब है? जानिए सही तिथि और होलिका दहन का...

Holi 2024: होली कब है? जानिए सही तिथि और होलिका दहन का समय

Holi 2024: हर साल होली का त्योहार बड़े उत्साह और रंगों के साथ मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस साल होली कब है और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है?

Holi 2024 Kab Hai: होली का त्योहार देशभर के प्रमुख त्योहारों में से एक है। ये पर्व हर साल बड़े उत्साह से मनाया जाता है। इस त्योहार को मनाने के पीछे कई पौराणिक कथाएं भी जुड़ी हुई हैं। जिनमें से एक प्रचलित कहानी राजा हिरण्यकश्यप की बहन होलिका और राजा के पुत्र प्रह्लाद से जुड़ी है। होली का यह पर्व हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। ये त्योहार दो दिन मनाया जाता है।

पहले दिन होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन के अगले दिन धुलंडी मनाई जाती है। इस दिन सभी अपने परिजनों और मित्रों को रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। इसलिए इसे रंगोत्सव भी कहते हैं। इस साल होली/ धुलंडी का पर्व 25 मार्च को सोमवार के दिन मनाया जाएगा। अब आइए जानते हैं होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है…

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त –

इस साल 24 मार्च को रविवार के दिन होलिका दहन किया जाएगा। इस दिन होलिका दहन का शुभ मुहूर्त देर रात 11:13 बजे से 12:27 बजे के बीच रहेगा।

होलिका दहन पर घास, लकड़ी अथवा गोबर के उपले से होलिका बनाई जाती है। फिर कच्चे सूत, गुड़, फूलों की माला, रोली, गुलाल, बताशा, नारियल, सबूत हल्दी, मूंग आदि से होलिका की पूजा कर शाम को शुभ मुहूर्त में उसका दहन और परिक्रमा करते हैं। होलिका की ये आग बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस होलिका की आग में जौ की बालियां भूनने का भी प्रचलन है। दहन के बाद घर के बच्चे अपने बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं और आपस में मिठाइयां बांटकर खुशियां मानते हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
32 ° C
32.1 °
32 °
70 %
1.5kmh
0 %
Wed
33 °
Thu
38 °
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
38 °

Most Popular