29.3 C
New Delhi
Wednesday, July 22, 2026
Homeराजस्थानRajasthan Transfer News: राजस्थान में ट्रांसफर पर लगी रोक हटी, 5 जुलाई...

Rajasthan Transfer News: राजस्थान में ट्रांसफर पर लगी रोक हटी, 5 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

Rajasthan Transfer News: राजस्थान के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए  राहत भरी खबर आई है। लंबे वक्त से जिस आदेश का इंतजार था, वो अब सामने आ गया है। सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक को हटा दिया है। प्रदेश में ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए 16 दिन की विशेष विंडो खोल दी गई है।

16 दिन का मौका, अब तेज होगी प्रक्रिया

प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर इसकी पुष्टि कर दी है। आज यानी 19 जून से तबादलों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह व्यवस्था पूरे 16 दिनों तक यानी 5 जुलाई तक जारी रहेगी। आदेश जारी होते ही सचिवालय से लेकर जिला स्तर के दफ्तरों में हलचल तेज हो गई है। अब हर विभाग अपने स्तर पर तबादला प्रस्ताव तैयार करेगा और स्वीकृतियां जारी होंगी। यह नियम केवल सरकारी विभागों तक सीमित नहीं है, बल्कि निगम, मंडल, बोर्ड और स्वायत्तशासी संस्थाओं में भी इसे लागू किया गया है।

किसे मिलेगी प्राथमिकता?

तबादलों को लेकर सरकार ने कुछ नियम भी तय किए हैं। हर किसी का ट्रांसफर नहीं होगा, बल्कि विशेष परिस्थितियों वाले कर्मचारियों को वरीयता दी जाएगी। इसमें गंभीर बीमारी जैसे कैंसर, किडनी, हार्ट या फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे कर्मचारियों को प्राथमिकता मिलेगी। इसी के साथ एकल महिला, विधवा और परित्यक्ता श्रेणी की महिलाएं, दिव्यांग कर्मचारी, पति-पत्नी दोनों सरकारी सेवा में हैं, या जो लंबी अवधि से एक ही स्थान पर जमे हुए है उनका तबादला किया जाएगा। इसबार फिर से थर्ड ग्रेड टीचर्स को तबादला प्रक्रिया से बाहर रखा गया है। उन्हें अभी और इंतजार करना होगा। इसके अलावा, मानसून और संभावित बीमारियों के सीजन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों पर ट्रांसफर बैन अभी भी लागू रहेगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29.3 ° C
29.3 °
29.3 °
73 %
4.3kmh
100 %
Tue
29 °
Wed
34 °
Thu
34 °
Fri
36 °
Sat
36 °

Most Popular