26 C
New Delhi
Sunday, October 25, 2026
Homeराजस्थानआस्था का अनोखा तोहफा, कारोबारी ने सांवरिया सेठ को चढ़ाई 10 किलो...

आस्था का अनोखा तोहफा, कारोबारी ने सांवरिया सेठ को चढ़ाई 10 किलो चांदी की पेट्रोल पंप मशीन

Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से श्रद्धा और आस्था का एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यहां के जारोली परिवार ने अपने बेटे की मन्नत पूरी होने पर सांवरिया सेठ मंदिर में चांदी की पेट्रोल पंप मशीन अर्पित कर छप्पन भोग चढ़ाए। यह घटना न केवल क्षेत्र में बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई है।

Rajasthan News: मन्नत से शुरू हुई कहानी

दरअसल, जारोली परिवार के कुशल कुमार और सुशील कुमार ने एक नए पेट्रोल पंप के लिए आवेदन किया था। लेकिन लंबे समय तक उन्हें इसमें कई अड़चनों का सामना करना पड़ा। लगातार असफलताओं के बीच परिवार ने चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध सांवरिया सेठ के दरबार में मन्नत मांगी कि अगर उनका पेट्रोल पंप का लाइसेंस मिल जाएगा तो वे विशेष भोग और चांदी की पेट्रोल पंप मशीन अर्पित करेंगे।

Rajasthan News: पेट्रोल पंप का लाइसेंस मिलने पर पूरी की मन्नत

कुछ समय बाद ही उनकी मन्नत पूरी हो गई और बड़ीसादड़ी क्षेत्र में उनके फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ हुआ। इसके बाद परिवार ने अपनी प्रतिज्ञा निभाने के लिए भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया और श्रद्धा एवं आस्था के साथ अपने वादे को पूरा किया।

Rajasthan News: डीजे और शोभायात्रा के साथ मंदिर तक यात्रा

शनिवार को श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन पर झूमते हुए नगर भ्रमण करते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली। यह यात्रा आवरी माता रोड स्थित होटल से शुरू हुई, जहां से छप्पन भोग और चांदी की पेट्रोल पंप मशीन की प्रतिमा लेकर श्रद्धालु नाचते-गाते सांवरिया सेठ मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर ‘सांवरिया सेठ की जय’ के जयकारों से गूंज उठा।

मंदिर में अर्पित की चांदी की पेट्रोल पंप मशीन

मंदिर में परिवार के लोगों ने चांदी से बनी पेट्रोल पंप मशीन को सिर पर रखकर मंदिर के अंदर ले जाकर ठाकुरजी के चरणों में अर्पित किया। इसके साथ ही छप्पन भोग भी चढ़ाया गया। यह दृश्य देखकर मंदिर परिसर में मौजूद सभी श्रद्धालु भावविभोर हो गए। श्रद्धा की भावना से भरे अनोखे तोहफे की हर जगह चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर भी वीडियो काफी देखा जा रहा है।

मंत्री गौतम दक भी रहे मौजूद

इस अवसर पर राज्य के सहकारिता और पर्यटन मंत्री गौतम दक भी मौजूद रहे। उन्होंने जारोली परिवार की श्रद्धा और आस्था की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आस्था और संस्कृति को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

सोशल मीडिया पर भी मची धूम

यह आयोजन सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है। चांदी की पेट्रोल पंप मशीन चढ़ाने और छप्पन भोग अर्पित करने के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें लाखों लोग देख चुके हैं। लोग इस आयोजन को श्रद्धा और मन्नत निभाने की सच्ची मिसाल बता रहे हैं। यह घटना इस बात का उदाहरण है कि सच्ची श्रद्धा और मेहनत से मन्नतें पूरी होती हैं और व्यक्ति समाज में सकारात्मक संदेश दे सकता है। जारोली परिवार ने जिस तरह अपनी सफलता पर समाज में एक नई परंपरा स्थापित करते हुए आस्था को सम्मान दिया, वह अन्य लोगों को भी प्रेरित कर रहा है।

यह भी पढ़ें:-

Road Accident: होशियारपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, मिनी बस और कार की टक्कर में 8 की मौत, कई घायल

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
26 ° C
26 °
26 °
54 %
2.1kmh
3 %
Sun
31 °
Mon
32 °
Tue
33 °
Wed
33 °
Thu
31 °

Most Popular