41 C
New Delhi
Friday, June 26, 2026
Homeराजस्थानअहमदाबाद विमान हादसे में राजस्थान के 10 लोग हुए शिकार, CM शर्मा...

अहमदाबाद विमान हादसे में राजस्थान के 10 लोग हुए शिकार, CM शर्मा ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा

Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए दर्दनाक विमान हादसे में राजस्थान के 10 लोग शिकार हुए है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि इलाके में धुएं का गुब्बार छा गया।

Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। एअर इंडिया का यह विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में अब तक 265 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें विमान में सवार सभी यात्रियों के साथ-साथ जमीन पर मौजूद कई लोग भी शामिल हैं। हादसे का शिकार हुए विमान में राजस्थान के भी कम से कम 10 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकांश की मृत्यु की पुष्टि अधिकारियों ने कर दी है।

Plane Crash: उदयपुर से भाई-बहन गए थे लंदन घूमने

मिली जानकारी के अनुसार, उदयपुर के संगमरमर व्यवसायी संजीव मोदी के पुत्र शुभ मोदी और पुत्री शगुन मोदी इस विमान में सवार थे। दोनों लंदन घूमने के लिए रवाना हो रहे थे और अपने पिता के व्यापार से जुड़े थे। दोनों एमबीए स्नातक थे और हाल ही में व्यापारिक जिम्मेदारियां संभालनी शुरू की थीं। हादसे की सूचना मिलते ही उदयपुर के सहेली नगर स्थित उनके आवास पर शोक की लहर दौड़ गई। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Plane Crash: वल्लभनगर के वरदीचंद और उनका सहयोगी भी शामिल

उदयपुर जिले के वल्लभनगर के रूंडेड़ा गांव के निवासी वरदीचंद मेनारिया और उनके सहयोगी प्रकाश मेनारिया भी इस विमान में सवार थे। दोनों ब्रिटेन में फूड इंडस्ट्री में काम करते थे और हाल ही में छुट्टियों पर भारत आए थे। यह उनकी वापसी की फ्लाइट थी। परिजनों ने बताया कि वरदीचंद लंबे समय से लंदन में कार्यरत थे और भारत से सामग्री निर्यात भी करते थे।

Plane Crash: बांसवाड़ा और बाड़मेर के यात्री भी शामिल

हादसे में बांसवाड़ा के पांच लोगों की भी मौत की खबर है। इनमें डॉ. कौमी व्यास, डॉ. प्रतीक जोशी, मिराया जोशी, प्रद्युत जोशी और नकुल जोशी शामिल हैं। बताया गया कि कौमी व्यास एक निजी अस्पताल में कार्यरत थीं और अपने पति के पास लंदन शिफ्ट होने जा रही थीं। जोशी परिवार परिवारिक यात्रा पर था। विशेष रूप से प्रद्युत और नकुल जुड़वा भाई थे और विदेश में पढ़ाई की योजना बना रहे थे।

वहीं, बाड़मेर जिले के अराबा (बालोतरा) कस्बे की युवती खुशबू राजपुरोहित भी विमान में सवार थीं। खुशबू हाल ही में एक अंतरराष्ट्रीय स्कॉलरशिप के जरिए ब्रिटेन में उच्च शिक्षा के लिए जा रही थीं। हादसे की खबर से उनका पूरा गांव शोक में डूब गया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भरोसा, बीजेपी ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे में जान गंवाने वाले राज्य के नागरिकों के परिजनों से बात की और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने बांसवाड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत शुक्रवार को प्रस्तावित कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया।

राज्य सरकार ने घटना को लेकर पूरी संवेदनशीलता दिखाई है। राजस्थान बीजेपी ने तीन दिनों के लिए अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। इसमें मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस और मंत्रियों के जिलों में प्रस्तावित दौरे भी शामिल हैं।

नेताओं ने जताया गहरा शोक

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित तमाम नेताओं ने इस भीषण हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। नेताओं ने केंद्र और गुजरात सरकार से इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है और पीड़ित परिवारों को आर्थिक व मानसिक सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है।

यह भी पढ़ें:-

अहमदाबाद विमान हादसे में 265 लोगों की मौत: टाटा ग्रुप देगा 1 करोड़ का मुआवजा, सिर्फ एक यात्री बचा

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
41 ° C
41 °
41 °
23 %
1.5kmh
0 %
Fri
42 °
Sat
44 °
Sun
44 °
Mon
43 °
Tue
43 °

Most Popular