13.1 C
New Delhi
Saturday, February 7, 2026
Homeराजस्थानLok Sabha Election : राजस्थान में पहले चरण में 12 सीटों पर...

Lok Sabha Election : राजस्थान में पहले चरण में 12 सीटों पर मतदान कल, दो केंद्रीय मंत्री समेत इन दिग्गजों की साख दांव पर

Lok Sabha Election : राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए कल 19 अप्रैल को मतदान होने जा रहा है। मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Lok Sabha Election : राजस्थान में पहले चरण में 12 लोकसभा सीटों पर मतदान कल होने जा रहा है। पहले फेज की 12 सीटों पर श्रीगंगानर, बीकानेर, चूरू, नागौर, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, अलवर,भरतपुर, दौसा, करौली- धौलपुर में इस बार का चुनाव काफी रोचक है। दो केंद्रीय मंत्री समेत इन दिग्गजों की साख दांव पर है। नागौर और चूरू हॉट सीट बनी हुई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए कल यानी शुक्रवार को मतदान होगा।

2.54 करोड़ मतदाता करेंगे वोटिंग

मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई है। आज गुरुवार को ही पीलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हो गई है। निर्वाचन विभाग की ओर से चुनावी प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा चुका है। पहले चरण में मतदाता सूचियों में कुल 2,54,29,610 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 1,32,89,538 पुरुष, 1,20,25,699 महिला और 304 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में इन क्षेत्रों के मतदाताओं का आंकड़ा 2.32 करोड़ था। मतदान प्रक्रिया सुबह 6 बजे से शुरू होगी और शाम 6 बजे समाप्त होगी।

जयपुर शहर

जयपुर शहर की सीट पर बीजेपी ने दिग्गज नेता रहे भंवरलाल शर्मा की बेटी मंजू शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने पूर्व मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास को उम्मीदवार बनाया। समीकरणों के हिसाब से यहां बीजेपी को मजबूत माना जा रहा है।

जयपुर ग्रामीण

जयपुर ग्रामीण सीट की बात करे तो यहां बीजेपी ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह को टिकट दिया है। कांग्रेस ने सचिन पायलट समर्थक युवा नेता अनिल चोपड़ा को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर दोनों पार्टी के बीच कड़ी ​टक्कर दिख रही है।

दौसा

दौसा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस ने दौसा से विधायक मुरारीलाल मीणा को टिकट दिया है। बीजेपी ने बस्सी से पूर्व विधायक कन्हैया लाल मीणा को उम्मीदवार बनाया है। यहां सियासी जातीय समीकरणों में मुरारी मजबूत है।

भरतपुर

लोकसभा क्षेत्र भरतपुर में पिछले दो बार से बीजेपी कब्जा जमा रही है। बयाना की निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत ने भाजपा को समर्थन दे रखा है। भरतपुर शहर की सीट आरएलडी के पास है, जो इस बार बीजेपी के साथ गठबंधन में है। कांग्रेस कैंडिडेट संजना इसी समाज से हैं।

करौली-धौलपुर

करौली-धौलपुर सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। बीजेपी ने सांसद मनोज राजोरिया का टिकट काट कर इंदु देवी को प्रत्याशी बनाया है। इंदु के सामने भजनलाल जाटव को मैदान में उतारा है।

बीकानेर

बीकानेर में इस बार भी बीजेपी ने कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को ही अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने उनके सामने राजस्थान सरकार में मंत्री रहे गोविंदराम मेघवाल को उतारा है। वर्तमान में यहां बीजेपी मजबूत दिख रही है।

श्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर सीट की बता करें तो यहां पर बीजेपी ने 4 बार के सांसद निहालचंद मेघवाल का टिकट काट अनूपगढ़ नगर परिषद की सभापति प्रियंका बैलान को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने कुलदीप इंदौरा को प्रत्याशी बनाया है। प्रियंका मजबूत दिख रही है।

सीकर

सीकर लोकसभा सीट पर खास चर्चा है। यहां से कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा खुद आते हैं। इस सीट पर कांग्रेस ने सीपीएम प्रत्याशी अमराराम को समर्थन दिया है। वहीं भाजपा ने दो बार से इस सीट पर जीत रहे सुमेधानन्द सरस्वती को मैदान में उतारा है।

झुंझुनूं

झुंझुनूं लोकसभा सीट पर कांग्रेस और भाजपा में अच्छी टक्कर होगी। भाजपा से शुभकरण चौधरी और कांग्रेस से विधायक बृजेंद्र ओला मैदान में हैं। बृजेंद्र के पिता शीशराम ओला इसी सीट से 1996 से 2009 तक लगातार सांसद रहे थे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
13.1 ° C
13.1 °
13.1 °
88 %
1.5kmh
16 %
Fri
16 °
Sat
25 °
Sun
25 °
Mon
26 °
Tue
27 °

Most Popular