25 C
New Delhi
Tuesday, November 3, 2026
Homeराजस्थानAlwar: टॉफी खिलाने के बहाने मस्जिद के इमाम ने की बच्ची से...

Alwar: टॉफी खिलाने के बहाने मस्जिद के इमाम ने की बच्ची से रेप की कोशिश, चीखें सुनकर दौड़ी मां

Alwar: राजस्थान के अलवर में एक मस्जिद के मौलवी ने पांच साल की मासूम से रेप करने का प्रयास किया। पीड़िता की मां ने बच्चे के साथ इमाम को गलत हरकत करते हुए देखा।

Alwar: राजस्थान में मासूमों से लेकर महिलाओं तक दुष्कर्म के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में अब एक और नया केस शामिल हो गया है। प्रदेश के अलवर जिले में एक पांच साल की मासूम से रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। राजगढ़ थाना इलाके के एक गांव के मौलवी पर आरोप है कि उसने पांच साल की बच्ची को मस्जिद में ले जाकर रेप करने की कोशिश की। इस मामले में पीड़िता के पिता ने आरोपी मौलाना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

टॉफी का लालच देकर बच्ची को मस्जिद में बुलाया

राजगढ़ में मासूम के पिता ने बताया कि उनकी पांच साल की बच्ची घर में खेल रही थी। तभी घर के सामने मौजूद मस्जिद के इमाम ने उसे अपने पास बुलाया। उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। दुष्कर्म का आरोप एक मस्जिद के मौलवी पर लगा है जिसका नाम असजद खान है। असजद ने बच्ची को टॉफी देने के बहाने मस्जिद के अंदर बुलाया था।

चीखें सुनकर मस्जिद में पहुंची मां

पीड़िता के पिता ने कहा कि आरोपी इमाम ने बच्ची के कपड़ों को उतार दिया था। बच्ची को अपनी गोदी में बैठा रखा था। इमाम ने बच्ची के साथ जबरदस्ती बलात्कार करने की कोशिश की। लेकिन बच्ची के चिल्लाने की आवाज आई और उसकी मां तुरंत ही मस्जिद में पहुंची। पीड़िता की मां ने बच्चे के साथ इमाम को गलत हरकत करते हुए देखा। इसके बाद उसने अपने पति को बताया और फिर राजगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

घटना के बारे में जानकारी देते हुए राजगढ़ थाना के प्रभारी रामजी लाल ने बताया कि एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बच्ची के साथ एक इमाम ने दुष्कर्म का प्रसास किया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करा ली है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हो गया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
25 ° C
25 °
24.1 °
69 %
2.6kmh
0 %
Tue
29 °
Wed
30 °
Thu
33 °
Fri
33 °
Sat
33 °

Most Popular