25 C
New Delhi
Tuesday, August 25, 2026
Homeराजस्थानराजस्थान में Chandipura Virus का खतरा? संदिग्ध संक्रमण से 6 साल की...

राजस्थान में Chandipura Virus का खतरा? संदिग्ध संक्रमण से 6 साल की बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Rajasthan News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में Chandipura Virus (CHPV) के संदिग्ध संक्रमण से 6 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। बच्ची का इलाज गुजरात के हिम्मतनगर सरकारी अस्पताल में चल रहा था, जहां 15 जुलाई को उसकी मौत हो गई। हालांकि, स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि संक्रमण की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। मामले की जानकारी गुजरात  सरकार ने राजस्थान स्वास्थ्य विभाग को दी। इसके बाद जयपुर मुख्यालय के निर्देश पर डूंगरपुर प्रशासन ने प्रभावित गांव में एहतियाती कार्रवाई शुरू कर दी।

गुजरात के अस्पताल में हुई बच्ची की मौत

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा क्षेत्र के रतनपुरा गांव की 6 वर्षीय रिंकू को 13 जुलाई की शाम अचानक उल्टियां शुरू हुईं। परिजन पहले उसे सीमलवाड़ा के एक निजी अस्पताल ले गए। हालत बिगड़ने पर बच्ची को गुजरात के मोडासा और बाद में हिम्मतनगर के सरकारी अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान 15 जुलाई 2026 को उसकी मौत हो गई।

जांच रिपोर्ट का इंतजार

अधिकारियों के अनुसार, हिम्मतनगर अस्पताल ने बच्ची के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। फिलहाल Chandipura Virus संक्रमण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गुजरात स्वास्थ्य विभाग ने मामले की सूचना राजस्थान सरकार को भेजी। इसके बाद 18 जुलाई को राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने डूंगरपुर प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

गांव में मेडिकल टीमें तैनात

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. अलंकार गुप्ता ने बताया कि प्रभावित रतनपुरा गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। अब तक 353 लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है। साथ ही संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

क्या है Chandipura Virus?

Chandipura Virus (CHPV) एक वायरल संक्रमण है, जो मुख्य रूप से रेत मक्खी (Sand Fly) के अलावा कुछ अन्य वाहकों जैसे मच्छरों और किलनी के माध्यम से फैल सकता है। यह संक्रमण अधिकतर 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करता है। संक्रमण होने पर तेज बुखार, उल्टी, फ्लू जैसे लक्षण और गंभीर मामलों में एन्सेफलाइटिस हो सकती है। ऐसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टरों से सलाह लें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
25 ° C
26.1 °
25 °
100 %
0kmh
63 %
Tue
33 °
Wed
35 °
Thu
39 °
Fri
40 °
Sat
41 °

Most Popular