25.4 C
New Delhi
Thursday, October 15, 2026
HomeराजनीतिSitaram Yechury: CPI(M) महासच‍िव सीताराम येचुरी का निधन, पर‍िवार ने एम्‍स में...

Sitaram Yechury: CPI(M) महासच‍िव सीताराम येचुरी का निधन, पर‍िवार ने एम्‍स में दान क‍िया शव, सियासी गलियारे में शोक की लहर

Sitaram Yechury Death: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) [CPM] के महासचिव सीताराम येचुरी का गुरुवार को निधन हो गया।

Sitaram Yechury: भारतीय वामपंथी राजनीति के एक प्रमुख नेता और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) [CPM] के महासचिव सीताराम येचुरी का गुरुवार को निधन हो गया। वे 72 साले के थे। लंबे समय से बीमार रहने के बाद उन्हें नई दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने गुरुवार दोपहर 1:03 बजे अंतिम सांस ली। उन्हें 19 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ के कारण एम्स में भर्ती किया गया था। सीताराम येचुरी वामपंथी राजनीति के एक प्रमुख चेहरा थे और उनके नेतृत्व में सीपीएम ने भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण युग का अंत हो गया है।

निमोनिया और फेफड़े में संक्रमण के बाद एम्स में करवाया भर्ती

येचुरी को निमोनिया और फेफड़े में संक्रमण के बाद 19 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया था। वामपंथी नेता की हाल ही में मोतियाबिंद की सर्जरी हुई थी।

पर‍िवार ने एम्‍स में दान क‍िया शव

सीताराम येचुरी का पार्थिव शरीर फिलहाल एम्स में है। सीताराम येचुरी को वामपंथी राजनीत‍ि का बड़ा चेहरा माना जाता था। उनकी इच्‍छा के मुताबिक, पर‍िवार ने शव को एम्‍स में दान कर दिया। येचुरी के शव पर मेडिकल छात्र रिसर्च कर सकेंगे।

चेन्नई में हुई था जन्म

चेन्नई में 12 अगस्त 1952 को जन्मे येचुरी अगस्त 2005 से 2017 तक लगातार दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे थे। वह अप्रैल 2015 से माकपा के महासचिव पद पर थे। इससे पहले 1992 से वह माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य और 1984 से माकपा की केंद्रीय समिति से सदस्य रहे थे।

जेएनयू से पूरी की पढ़ाई

येचुरी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। उनके परिवार में पत्नी सीमा चिश्ती येचुरी और दो बेटे हैं। उन्होंने दिवंगत पार्टी नेता हरकिशन सिंह सुरजीत के मार्गदर्शन में सियासत में कदम रखा था। वह 2015 में प्रकाश करात के बाद माकपा महासचिव बने थे।

राहुल गांधी ने जताया दुख

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा, सीताराम येचुरी जी एक मित्र थे। हमारे देश की गहरी समझ रखने वाले भारत के विचार के रक्षक थे। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मैं हमारे बीच होने वाली लंबी चर्चाओं को याद करता हूं और दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों और अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

ममता बनर्जी ने व्यक्त किया शोक

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, यह जानकर दुख हुआ कि सीताराम येचुरी का निधन हो गया है। वह एक अनुभवी सांसद थे और उनका निधन राष्ट्रीय राजनीति के लिए एक क्षति होगी। मैं उनके परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.4 ° C
25.4 °
25.4 °
69 %
2.7kmh
5 %
Wed
25 °
Thu
33 °
Fri
28 °
Sat
34 °
Sun
35 °

Most Popular