27.1 C
New Delhi
Sunday, April 12, 2026
HomeराजनीतिRajya Sabha Election 2026: महाराष्ट्र, बंगाल, बिहार और हरियाणा सहित 10 राज्यों...

Rajya Sabha Election 2026: महाराष्ट्र, बंगाल, बिहार और हरियाणा सहित 10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग

Rajya Sabha Election 2026 : भारत निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों में खाली हो रही 37 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव की घोषणा की है। मतदान की तिथि 16 मार्च 2026 है और मतगणना मतदान के दिन ही होगी। बता दें कि महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार की खाली हो रही राज्यसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक ये सीटें अप्रैल महीने में अलग-अलग तारीखों को खाली हो रही हैं। राज्यसभा का कार्यकाल छङ साल का होता है। लेकिन हर एक तिहाई सीटों के लिए हर दो साल पर द्विवार्षिक चुनाव कराए जाते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि लोकसभा की तरह राज्यसभा कभी भंग नहीं होती है, इसीलिए इसे स्थाई सदन कहा जाता है।

राज्यसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल 

  • राज्यसभा चुनाव का नोटिफिकेशन 26 फरवरी 2026 को जारी होगा। 
  • नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 मार्च 2026 है।
  • नामांकनों की जांच 6 मार्च को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 मार्च 2026 है।
  • राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।
  • मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे शुरू होगी।
  • चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 20 मार्च 2026 है

किन राज्यों की सीटें खाली हुईं हैं

  • महाराष्ट्र: 7 सीटें
  • ओडिशा: 4 सीटें
  • तमिलनाडु: 6 सीटें
  • पश्चिम बंगाल: 5 सीटें
  • असम: 3 सीटें
  • बिहार: 5 सीटें
  • छत्तीसगढ़: 2 सीटें
  • हिमाचल: 1
  • तेलंगाना: 2
  • हरियाणा: 2

महाराष्ट्र से कौन हो रहा रिटायर

  • डॉ. भगवत किशनराव कराड
  • डॉ. (श्रीमती) फ़ौज़िया तहसीन अहमद खान
  • प्रियंका विक्रम चतुर्वेदी
  • शरदचंद्र गोविंदराव पवार
  • धैर्यशील मोहन पाटिल
  • रजनी अशोकराव पाटिल
  • रामदास बंदू अठावले

ओडिशा से कौन हो रहा रिटायर

  • ममता मोहंता
  • मुज़िबुल्ला खान
  • सुजीत कुमार
  • निरंजन बिशी
  • तमिलनाडु
  • एन.आर. एलंगो
  • पी. सेल्वारासु
  • एम. थम्बिदुरई
  • तिरुची सिवा
  • डॉ. कनिमोझी एन.वी.एन. सोमू
  • जी.के. वासन

पश्चिम बंगाल से कौन होगा रिटायर

  • साकेत गोखले
  • ऋतब्रत बनर्जी
  • बिकाश रंजन भट्टाचार्य
  • मौसम नूर
  • सुब्रत बक्शी

असम से कौन हो रहा रिटायर

  • रामेश्वर तेली
  • भुवनेश्वर कलिता
  • अजीत कुमार भुइयां

बिहार से राज्यसभा में कौन होगा रिटायर

  • अमरेंद्र धारी सिंह
  • प्रेम चंद गुप्ता
  • रामनाथ ठाकुर
  • उपेन्द्र कुशवाहा
  • हरिवंश नारायण सिंह

छत्तीसगढ़ से कौन होगा रिटायर

  • कवि तेजपाल सिंह तुलसी
  • फूलो देवी नेताम

हरियाणा से कौन होगा रिटायर

  • किरण चौधरी
  • राम चंदर जांगड़ा

हिमाचल प्रदेश से कौन होगा रिटायर

  • इंदु बाला गोस्वामी

तेलंगाना से कौन होगा रिटायर

  • डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी
  • के.आर. सुरेश रेड्डी

बता दें कि  245 सदस्यों वाली राज्यसभा में 233 चुने जाते हैं। चुनाव आयोग ने पहले ही इन राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को रिटर्निंग ऑफिसर्स की नियुक्ति के लिए पत्र भेज दिए हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
27.1 ° C
27.1 °
27.1 °
34 %
1kmh
75 %
Sat
27 °
Sun
36 °
Mon
37 °
Tue
39 °
Wed
40 °

Most Popular