31.1 C
New Delhi
Wednesday, October 21, 2026
HomeराजनीतिPM Modi Rally in Delhi : 140 करोड़ देशवासी ही मेरे वारिस...

PM Modi Rally in Delhi : 140 करोड़ देशवासी ही मेरे वारिस हैं, जनता के सपनों के लिए मेरा जीवन कुर्बान : नरेंद्र मोदी

PM Modi Rally in delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि मेरा कोई वारिस नहीं है। देश के 140 करोड़ देशवासी ही मेरे वारिस हैं।

PM Modi Rally in delhi : लोकसभा चुनाव 2024 के चार चरण संपन्न हो गए है। आगमी चुनाव चरण के लिए सभी राजनीति दल जमकर प्रचार प्रसार कर रहे है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि मेरा कोई वारिस नहीं है। देश के 140 करोड़ देशवासी ही मेरे वारिस हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं आपके लिए ही दिनरात मेहनत कर रहा हूं। जनता के सपनों के लिए मेरा जीवन कुर्बान है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह चुनाव भारत के लिए नए अवसर बनाने का चुनाव है।

पीएम मोदी को सुनने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

प्रधानमंत्री मोदी ने आज द‍िल्‍ली की जनता को संबोध‍ित करने के ल‍िए न्‍यू उस्‍मानपुर इलाके में तीसरा पुश्‍ता रोड स्‍थित डीडीए ग्राउंड पहुंचे। यहां पर पीएम मोदी के भाषण को सुनने के ल‍िए बड़ी संख्‍या में बीजेपी के कार्यकर्ता और आम जनता नजर आई। पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी के भारत का सबसे अनमोल समय आया है। यह वह समय है। बड़ी संख्या में भीड़ को देखकर उन्होंने कहा कि आपका यह प्यार या आशीर्वाद, उमंग, उत्‍साह सब कुछ मेरे सर आंखों पर है।

भारत को टॉप 3 इकोनॉमी में लाएगा यह चुनाव

पीएम मोदी ने अपने संबोधिन में कहा कि अब सही समय है, जब भारत तेज विकास के लिए एक लंबी छलांग लगाने जा रहा है। साल 2024 का यह चुनाव भारत को टॉप 3 इकोनॉमी में लाने के लिए है। पीएम मोदी ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव उन ताकतों से बचने के लिए भी है जो अपनी आर्थिक नीतियों से भारत को दिवालिया करने की कोशिश करते है।

मोदी बोले- देश की 140 करोड़ जनता मेरी वारिस

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं ना अपने लिए जिया हूं और ना मैं अपने लिए जन्मा हूं। मैं जनता के लिए और आपके बच्चों के लिए उज्जवल भविष्य के लिए जीवन बीता रहा हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि हर परिवार और घर का मुखिया अपने वारिस के लिए सोचता है, योजनाएं बनाता है और कुछ करता भी है। मेरे लिए पूरा देश ही मेरा वारिस है।

10 साल का रिपोर्ट कार्ड और 25 साल का रोडमैप

प्रधानमंत्री एक दिन पहले 17 मई को मुंबई गए थे। पीएम मोदी ने वहां शिवाजी पार्क में जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि आपके पास एक तरफ मोदी का 10 साल रिपोर्ट कार्ड है और उनके पास 25 साल का रोडमैप है। वहींं, दूसरी तरफ इंडी गठबंधन वालों के पास क्या है- जितने लोग, उतनी बातें। जितने दल, उतनी घोषणाएं और जितने दल, उतने प्रधानमंत्री। विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि मुंबई शहर केवल सपने नहीं देखता, उन्हें जीता है। सपनों के शहर में मैं 2047 के सपने के साथ आया हूं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
31.1 ° C
31.1 °
31.1 °
33 %
2.5kmh
0 %
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
35 °
Sat
35 °
Sun
34 °

Most Popular