24.1 C
New Delhi
Wednesday, October 22, 2025
HomeराजनीतिPM Modi Oath Ceremony: मोदी कैबिनेट 3.0 में 72 मंत्री, इनमें से...

PM Modi Oath Ceremony: मोदी कैबिनेट 3.0 में 72 मंत्री, इनमें से 33 नए चेहरे, यहां देखें पूरी लिस्ट

PM Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। पीएम मोदी की कैबिनेट में 33 नए चेहरों को को जगह दी गई है और इनमें से 11 गैर भाजपाई भी हैं।

PM Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह 9 जून 2024 को शाम 6 बजे आयोजित किया गया। पीएम मोदी के अलावा 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली हैं। पीएम मोदी की कैबिनेट में 33 नए चेहरों को को जगह दी गई है और इनमें से 11 गैर भाजपाई भी हैं। मोदी के बाद राजनाथ सिंह ने शपथ ली। शपथ लेने वालों में तीसरे नंबर पर अमित शाह रहे। 2019 में भी शपथ लेने का क्रम यही रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने शपथ ली है।

Table of Contents

71 मंत्रियों में से 27 ओबीसी, 10 दलित, 5 आदिवासी

मोदी कैबिनेट 3.0 में 72 मंत्रियों में से 33 नए चेहरे है। इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं। इनमें करीब 21 सवर्ण, 27 ओबीसी, 10 दलित, 5 आदिवासी और 5 अल्पसंख्यक जाति के सांसद शामिल हैं।

मोदी 3.0 मंत्रिमंडल की पूरी सूची देखें

नरेंद्र मोदी

नरेंद मोदी 73 साल की उम्र में लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। वे उत्तर प्रदेश के वाराणसी से तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने हैं।

राजनाथ सिंह

72 वर्षीय राजनाथ सिंह देश के गृह और रक्षा मंत्री रह चुके हैं। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं।

अमित शाह

अमित शाह देश के गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं। वे गांधीनगर से लगातार दूसरी बार सांसद हैं। वे चार बार गुजरात के विधायक रह चुके हैं। वे गुजरात के पूर्व गृह राज्य मंत्री भी हैं।

नितिन गडकरी

नितिन गडकरी साल 2014 से मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। वे भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वे महाराष्ट्र के नागपुर से चुनाव जीतकर लगातार तीसरी बार सांसद बने हैं। 2014 में मोदी सरकार में वे स्वास्थ्य मंत्री थे। हिमाचल सरकार में भी वे कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने पहली बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। वे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और मध्य प्रदेश के विदिशा से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।

निर्मला सीतारमण

निर्मला सीतारमण पिछली सरकार में वित्त मंत्री थीं। राज्यसभा सांसद हैं।

एस जयशंकर

एस जयशंकर विदेश सचिव के पद से रिटायर होने के बाद देश के विदेश मंत्री बने। दो बार राज्यसभा सांसद चुने जा चुके हैं।

मनोहर लाल खट्टर

मनोहर लाल खट्टर पहली बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। 9 साल तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक हैं और हरियाणा के करनाल से पहली बार सांसद चुने गए हैं।

एचडी कुमारस्वामी

एचडी कुमारस्वामी कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे हैं और वोक्कालिगा समुदाय से हैं। वे एनडीए की सहयोगी जनता दल सेक्युलर के नेता हैं।

पीयूष गोयल

60 पर्षीय पीयूष गोयल राज्यसभा में सदन के नेता रह चुके हैं, पहली बार लोकसभा से सांसद चुने गए हैं। इससे पहले वे राज्यसभा के सदस्य के तौर पर सांसद बने थे और पिछली सरकारों में मंत्री रहे थे। महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर सीट से सांसद चुने गए हैं।

धर्मेंद्र प्रधान

धर्मेंद्र प्रधान पिछली सरकार में शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। ओडिशा के संबलपुर से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।

जीतन राम मांझी

जीतन राम मांझी एनडीए गठबंधन की सहयोगी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता हैं। वे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। दलित समुदाय से आते हैं और पहली बार सांसद बने हैं।

ललन सिंह

ललन सिंह एनडीए की सहयोगी जनता दल यूनाइटेड के नेता हैं वे मुंगेर से सांसद चुने गए हैं।

सर्बानंद सोनोवाल

सर्बानंद सोनोवाल असम के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी समुदाय से आते हैं। पिछली सरकार में मंत्री रह चुके हैं। असम के डिब्रूगढ़ से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।

वीरेंद्र खटीक

वीरेंद्र खटीक पिछली सरकार में मंत्री रह चुके हैं। आठवीं बार सांसद चुने गए हैं। इस बार वे मध्य प्रदेश की टीकमगढ़ सीट से चुनकर संसद पहुंचे हैं। उन्हें मध्य प्रदेश में बड़ा दलित नेता माना जाता है।

के राममोहन नायडू

के राममोहन नायडू आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम से सांसद, पूर्व मंत्री येरन नायडू के बेटे हैं। इस बार वे सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री हैं। वे एनडीए की सहयोगी तेलुगु देशम पार्टी के नेता हैं।

प्रह्लाद जोशी

प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ से पांचवीं बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। वे कर्नाटक बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष हैं और पिछली सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

जुएल ओराम

जुएल ओराम ओडिशा के सुंदरगढ़ से सांसद चुने गए हैं। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। छठी बार सांसद चुने गए हैं। बड़े आदिवासी चेहरे के तौर पर जाने जाते हैं।

गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह पिछली सरकार में मंत्री रह चुके हैं। बिहार के बेगूसराय से लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए हैं। बिहार सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

अश्विनी वैष्णव

अश्विनी वैष्णव पिछली सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने आईएएस से इस्तीफा देकर राजनीति में कदम रखा और फिलहाल ओडिशा से राज्यसभा सांसद हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया साल 2020 में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए और उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। 5वीं बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। वे मध्य प्रदेश की गुना सीट से सांसद हैं।

भूपेंद्र यादव

भूपेंद्र यादव राजस्थान के अलवर से पहली बार लोकसभा सांसद का चुनाव जीते हैं। पिछली सरकार में वे पर्यावरण मंत्री थे। उन्हें बीजेपी के रणनीतिकार के तौर पर जाना जाता है।

गजेंद्र सिंह शेखावत

गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर, राजस्थान से दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। पिछली सरकार में जल शक्ति मंत्री थे।

अन्नपूर्णा देवी

अन्नपूर्णा देवी कोडरमा, झारखंड से सांसद हैं और ओबीसी समुदाय से आती हैं। पिछली सरकार में वे शिक्षा राज्य मंत्री थीं और दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीती हैं।

किरेन रिजिजू

किरेन रिजिजू अरुणाचल पश्चिम सीट से लोकसभा चुनाव जीते हैं। पिछली सरकार में मंत्री रह चुके हैं और पूर्वोत्तर में बीजेपी के बड़े चेहरों में से एक हैं।

हरदीप पुरी

हरदीप पुरी उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं और पिछली सरकार में मंत्री रह चुके हैं। आईएफएस से रिटायरमेंट के बाद राजनीति में आए।

मनसुख मंडाविया

मनसुख मंडाविया गुजरात के पोरबंदर से पहली बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे।

जी किशन रेड्डी

किशन रेड्डी तेलंगाना की सिकंदराबाद सीट से लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। पिछली सरकार में पर्यटन और संस्कृति मंत्री थे।

चिराग पासवान

चिराग पासवान बिहार के हाजीपुर से सांसद हैं। एनडीए की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास के नेता हैं। पहली बार केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ ली।

सीआर पाटिल

सीआर पाटिल गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष और नवसारी सीट से सांसद चुने गए। लगातार चौथी बार चुनाव जीते। 2019 में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया।

ये हैं राज्य मंत्री

राव इंद्रजीत सिंह (स्वतंत्र प्रभार)

हरियाणा के गुड़गांव से सांसद हैं। पिछली सरकार में वे योजना राज्य मंत्री थे। 2014 के चुनाव के दौरान वे कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए थे।

जितेंद्र सिंह (स्वतंत्र प्रभार)

जम्मू-कश्मीर की उधमपुर सीट से लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। पिछली सरकार में वे राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी रह चुके हैं।

अर्जुन राम मेघवाल (स्वतंत्र प्रभार)

राजस्थान के बीकानेर से सांसद हैं। पिछली सरकार में वे कानून मंत्री रह चुके हैं। वे राजस्थान का दलित चेहरा हैं और राजनीति में आने से पहले आईएएस अधिकारी थे।

प्रताप राव जाधव (स्वतंत्र प्रभार)

महाराष्ट्र की बुलढाणा सीट से सांसद हैं और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वे तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीते हैं और पहली बार केंद्र में मंत्री बने हैं। वह एनडीए की सहयोगी शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता हैं।

जयंत चौधरी (स्वतंत्र प्रभार)

एनडीए की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष हैं। वह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं और पहली बार केंद्र में मंत्री बनेंगे। वह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते हैं।

जितिन प्रसाद

उत्तर प्रदेश की पीलीभीत सीट से सांसद हैं। वह 2021 में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए थे। वह मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री भी रहे थे।

श्रीपद नाइक

लगातार छठी बार उत्तरी गोवा सीट से लोकसभा चुनाव जीते हैं। पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

पंकज चौधरी

उत्तर प्रदेश की महाराजगंज सीट से लोकसभा चुनाव जीते हैं। ओबीसी समुदाय से आते हैं और पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

कृष्णपाल गुर्जर

हरियाणा के फरीदाबाद से सांसद हैं। पिछली सरकार में वे ऊर्जा राज्य मंत्री थे और लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं।

रामदास अठावले

महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद हैं। वे एनडीए की सहयोगी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख हैं। वे पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

रामनाथ ठाकुर

बिहार से राज्यसभा सांसद हैं। भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के पुत्र हैं। एनडीए की सहयोगी पार्टी जनता दल यूनाइटेड के नेता हैं और अत्यंत पिछड़ा वर्ग से आते हैं।

नित्यानंद राय

बिहार की उजियारपुर सीट से सांसद हैं। वे पिछली सरकार में गृह राज्य मंत्री भी थे और लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। वे बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष हैं।

अनुप्रिया पटेल

उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। एनडीए की सहयोगी पार्टी अपना दल (सोनेवाल) की अध्यक्ष हैं। पिछली सरकार में मंत्री रह चुकी हैं।

वी सोमन्ना

कर्नाटक की तुमकुर सीट से सांसद हैं। वे पहली बार केंद्र में मंत्री बने हैं।

पी चंद्रशेखर

वे देश के सबसे अमीर सांसद हैं। वे आंध्र प्रदेश के गुंटूर से पहली बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। वे पहली बार केंद्र में मंत्री बन रहे हैं। वे एनडीए की सहयोगी तेलुगु देशम पार्टी के नेता हैं।

एसपी सिंह बघेल

उत्तर प्रदेश की आगरा सीट से चुनाव जीते हैं। दलित समुदाय से आते हैं और पिछली सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वे एक बार राज्यसभा और पांच बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं।

शोभा करंदलाजे

कर्नाटक की बेंगलुरु उत्तर सीट से सांसद हैं। वे पिछली सरकार में कृषि राज्य मंत्री थीं। वे वोक्कालिगा समुदाय से हैं।

कीर्ति वर्धन सिंह

उत्तर प्रदेश के गोंडा से सांसद हैं। वे पहली बार मंत्री बन रहे हैं। वे पांचवीं बार सांसद हैं। उन्हें पूर्वांचल में बीजेपी का बड़ा नेता माना जाता है।

बीएल वर्मा

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। 2020 में पहली बार सांसद बने और पिछली सरकार में राज्य मंत्री बनाए गए थे। ओबीसी समुदाय से आते हैं।

शांतनु ठाकुर

पश्चिम बंगाल की बनगांव सीट से सांसद चुने गए हैं। मतुआ समुदाय से आते हैं और पिछली सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

- Advertisement - Advertisement - Yatra Swaaha
RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
24.1 ° C
24.1 °
24.1 °
83 %
1kmh
20 %
Tue
28 °
Wed
33 °
Thu
33 °
Fri
34 °
Sat
33 °

Most Popular